तलवार के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार..दो नाबालिग..आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर— पुलिस ने होली पर्व पर पेट्रोलिंग के दौरान दो नाबालिक समेत तीन आरोपियों को गुपती, तलवार, टंगिया के साथ हिरासत में लिया है।  मुखबिर क़ी सूचना पर तोरवा पुलिस ने दो पहिया वाहन भई जब्त किया है। 
 
     तोरवा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी की पेट्रोलिंग टीम ने देहात क्षेत्र महमंद से हथियार के साथ तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। परिवेश तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम को जानकारी मिली कि छोटी सी बात पर गांव मे कुछ लड़के रंजिशवश हथियार  लेकर गलत मंसूबों के साथ घऊम रहे हैं। बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। 
 
             सूचना मिलते ही तत्काल टीम को रवाना किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम को दो पहिया वाहन की डिग्गी से तलवार, गुफ़्ती, टंगिया घटना के पहले ही बरामद कर लिया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों में दो नाबालिग हैं।बालिग आरोपी का नाम नागेश्वर सोनवानी पिता राधेलाल है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close