3 साल की बच्ची से दुष्कर्म फिर हत्या…परिजनों ने किया प्रदर्शन..कहा..घर पर चलाएं बुलडोजर..दोषी को दें फांसी..पढ़ें स्थानीय विधायक ने क्या कहा

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—एक दिन पहले तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म और फिर हत्या का मामला अब जोर पकड़ लिया है। दोषी को फांसी देने की मांग को लेकर मृत बच्ची के परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ नेहरू चौक पर  धरना प्रदर्शन किया है। इस दौारन प्रदर्शनकारियों ने दोषी युवक को फांसी पर चढ़ाने की मांग की है। साथ ही दोषी के चाचा पर पुलिस कार्रवाई की बात कही है। मामले में अतिरिक्त पुलिस कप्तान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही कोर्ट में भी पेश किया जाएगा। स्थानीय विधायक धरमलाल कौशिक ने घटना के प्रति दुख जाहिर किया। और सख्त कार्रवाई की बात कही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

 एक दिन पहले सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित एक नाबालिग युवक 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची को बहला फुसला कर रविवार की शाम बाथरूम में लेकर गया। नाबालिग ने बाथरूम का दरवाजा बन्द कर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। और बाद में गला दबाया और काटा जिससे बच्ची की मौत हो गयी।

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब बच्ची देर शाम तक घर नहीं लौटी। बच्ची की मां ढूंढते ढूंढते पड़ोस के घर पहुंची। किसी ने बताया कि बच्ची को नाबालिग युवक के साथ देखा गया है। बच्ची की मां आरोपी युवक के घर पहुंची। तत्कालीन समय आरोपी नाबालिग बच्ची को लेकर बाथरूम में था। मां ने काफी देर तक बाथरूम का दरवाजा खटखटाया। बावजूद इसके आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला।

परिजनों का आरोप है, कि आरोपी लड़के के चाचा ने बाथरूम का दरवाजा खोलने से  मना किया। काफी विरोध पर दरवाजा को तोड़ा गया। मौके पर बच्ची खून से लथपथ थी। घबराई मां देर शाम खून से लथपथ बच्ची को लेकर सिम्स अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने बताया की बच्ची की मौत हो चुकी है।

घटना की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में लोग सिरगिट्टी थाना पहुंच गये। आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई कई धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। लेकिन पुलिस की कार्रवाई से नाराज लोगों ने परिजनों के साथ आज नेहरू चौक पर धरना प्रदर्शन किया। दोषियों को फांसी पर लटकाने की मांग की। साथ ही दोषी के चाचा पर सख्त कार्रवाई के अलावा अतिक्रमण कर बनाये गए घर पर बुलडोज़र चलाने की बात कही।

 मामले में अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बताया कि दोषी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। जल्द से जल्द आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। हम सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। फिलहाल सभी लोगों को समझा बुझाकर प्रदर्शन स्थल से हटा दिया गया है।

 घटना पर स्थानीय बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने दुख जाहिर किया। उन्होने बताया कि पीड़ित परिवार से घर जाकर मिला। हम सख्त कार्रवाई ही नहीं बल्कि दोषी को फांसी पर लटकाने की मांग करेंगे। धरमलाल कौशिक ने एक सवाल पर बताया कि अपराध में कमी आयी है। लेकिन बच्ची के साथ जो कुछ हुआ वह अक्षम्य है।

close