नाइट गश्त में तोरवा पुलिस ने दर्ज किए 18 प्रकरण..दिन में यातायात टीम की कार्रवाई..कई गाड़ियों को किया टो

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—दल बल के साथ पुलिस कप्तान के निर्देश पर तोरवा पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के अलग अलग प्वाइंट पर चेकिंग अभियान चलाया। देर रात्रि की कार्रवाई में सभी प्रकार के वहानों की जांच पड़ताल को पुलिस टीम ने अंजाम दिया। अलग अलग प्रकरण में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ढाई दर्जन लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गयी है।
 
          तोरवा पुलिस ने देर रात्रि पुलिस टीम के साथ पाइंट बनाकर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल और दो पेट्रोलिंग टीम ने चेकिंग के दौरान कई लोगों के खिलाफ एक्शन लिया। पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के आसपास स्थित सभी दुकानों को समय पर बंद कराया। साथ ही लोगों को समय पर दुकान बन्द करने का निर्देश भी दिया।
 
                 पुलिस टीम ने क्षेत्र से गुजरने वाले सभी प्रकार के वाहनों की बारीकी से जांच पड़ताल को अंजाम दिया। नियम विरुद्ध वाहन चलान चलाने वनालों के खिलाफ 18 प्रकरण मामले दर्ज किए गए। चालानी कार्रवाई में पुलिस टीम ने कुल 5400 रुपए वसूल किए । सार्वजनिक जगह पर कार खड़ी कर शराब पिए जाने के प्रकरण में 36 (च) आबकारी अधिनियम के तहत 2 प्रकरण दर्ज किया गया।
 
            6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने गश्त अभियान को तेज किया जाएगा।
 
यातायात पुलिस ने भी चलाया अभियान
 
             इसी क्रम में पुलिस कप्तान पारूल माथुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात ने शहर के जगह जगह चौक चौराहों पर मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया। नगर पुलिस अधीक्षक यातायात संजय साहू की अगुवाई में यातायात टीम ने थाना तोरवा के जवानों के साथ नियम खिलाफ वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई को अंजाम दिया। गुरुनानक चौक,तोरवा बस्ती क्षेत्र,, बुधवारी बाजार क्षेत्र और  रेलवे क्षेत्र में लगाए गए अव्यवस्थित तरीके से लगाए गए दुकानों को यातायात की टीम ने बन्द कराया। गलत पार्किंग के खिलाफ टीम ने चालान काटा। कुछ वाहनों को टो कर यातायात थाना भेजा गया।
close