दो शराबियों ने मिलकर किया तीसरे शराबी की हत्या..दोनों आरोपी गिरफ्तार..न्यायालय में पेश

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-सिरगिटटी और एन्टी क्राइम टीम ने संयुक्त कार्यवाही कर हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कयिा है। एफआईआर के बाद की गयी कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से  पत्थर का टुकडा और लोहे की पट्टी बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 201 का अपराध दर्ज किया गया है।
 
पकड़े गए आरोपी का नाम
1)छोटे लाल यादव पिता स्व. पहारूराम यादव निवासी आवासपारा परसदा थाना चकरभाठा
2)मिथुन उर्फ वीरसिंह पिता रामवतार मरकाम निवासी कमोदा (खपरी)  थाना तखतपुर
 
            सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार सूचना के बाद 24 मार्च 2022 को पुलिस काॅलोनी तिफरा के पीछे अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव बरामद के बाद आसपास के लोगो से पूछताछ की गयी। शव की पहचान पंकज उर्फ विक्की तिवारी की रूप में की गयी। मृतक आवासपारा परसदा का रहने वाला पाया गया। मर्ग कायम कर मृतक परिजनों का बयान भी लिया गया।
 
            पुलिस के अनुसार मृतक के पीएम करने वाले सिम्स के डाॅक्टर ने बताया कि मृत्यु होमोसाईडल इन नेचर है। मौत सिर मे अधिक चोट लगने से हुई है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201 का अपराध दर्ज किया गया। एण्टी क्राईम और सायबर यूनिट के साथ थाना सिरगिट्टी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी की पतासाजी शुरू हुई।
 
              जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक विक्की तिवारी दोस्त अपने दोस्त छोटे लाल यादव और मिथुन उर्फ वीरसिंह के साथ बस स्टैण्ड के पास शराब के नशे मे घूम रहा था। दोनों को घेराबंदी कर पकडकर थाना लाया गया। कड़ाई से पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूल किया।
 
                  आरोपियों ने बताया कि 22 मार्च 2022 को विक्की तिवारी के दोनों शराब पीने भठ्ठी गये । अधिक मात्रा में शराब पीकर दोनों  विक्की तिवारी को छोड़ने पुलिस काॅलोनी के पीछे नाला रेलवे लाईन के पास गये। इसी बीच विक्की तिवारी को लेटाकर जाने लगे तो उसने माॅ-बहन की गाली देने लगा।
 
           पुलिस के अनुसार मिथुन उर्फ वीरसिंह गुस्से में आकर पास में पड़े पत्थर से विक्की तिवारी के सिर पर पटक दिया। बगल में खड़े छोटे लाल यादव ने लोहे के पट्टे से विक्की तिवारी के सिर पर मारा। इसके बाद दोनो मौके से फरार हो गए।
 
           आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त पत्थर के टुकडे और लोहे की पट्टी जब्त कर आरोपियों की विधिवत गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
TAGGED:
close