हरियाणा से रीवा गांजा तस्करी करते दो गिरफ्तार…18 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त…दोनो दिल्लीवासियों पर दर्ज हुआ अपराध

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर— पुलिस ने गांजा की बड़ी खेप बरामद किया है। गांजा तस्करी करते पकड़े गए दोनो आरोपी दिल्ली के रहने वाले है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि गांजा हरियाणा से रायपुर के रास्ते बिलासपुर से रीवा लेकर जा रहे थे। पुलिस ने दोनो के खिलाफ एनडीपीएस का अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया है।
 सिविल लाइन थानेदार ने बताया कि रायपुर से बिलासपुर के रास्ते रीवा मध्यप्रदेश के लिए गांजा की तस्करी हो रही है। जानकारी के बाद तत्काल सिविल लाइन पुलिस टीम ने आरोपियों को वेयर हाउस के पास चेकिंंग अभियान चलाया। आरोपियों को मुखबीर की सूचना और बताए गए हुलिया के अनुसार वेयर हाउस रोड स्थित इमली पेड़ के नीचे आरोपियों को धर दबोचा।
छानबीन के दौरान आरोपियों के पास से करीब 18 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की कीमत करीब दो लाख रूपयों से अधिक है। पकड़े गए दोनो आरोपियों का नाम कुर्बान अली निवासी सूरजकुण्ड फरीदाबार और एमोन अली निवासी कुंआताल प्रहलादपुर दिल्ली है।
आरोपियों की धरपकड़ में आरक्षक आरक्षक धीरेन्द्र, पुन्नी खांडे,महेंद्र सोनकर,सहायक उप निरीक्षख दिला राम मनहर, प्रधान आरक्षक नरेंद्र डिक्सेना  का अहम् और सराहनीय योगदान है।
close