विकास के लिए यूसीसी जरूरी…बोले पूर्व मंत्री अमर…9 साल बेमिसाल..प्रधानमंत्री मोदी का कमाल…भारत ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— भारतीय जनता पार्टी के नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल की अगुवाई में ‘संपर्क से समर्थन’ अभियान के तहत पश्चिम मंडल का भ्रमण किया। एक एक घर पहुंचकर लोगों से संवाद किया। इस दौरान अमर अग्रवाल सभी के सामने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के सबके सामने रखा। अमर नेब ताया कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम नौ साल अभूतपूर्व उपलब्धियों भरा रहा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने समर्थकों के साथ शहर के पश्चिम मंडल के मतदाताओं के साथ सीधा संवाद किया। गणमान्य लोगों के साथ मुलाकात कर अमर अग्रवाल ने केन्द्र सरकार के कामकाज, आगामी योजनाओं समेत अनेक मुद्दों को लेकर बातचीत किया। अमर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में  भारत की वैश्विक साख को नई ऊंचाई मिली है। मंदी, युद्ध और महामारी के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था ने ब्रिटेन को पीछे छोड़कर आगे निकल गयी है। भारत अब अमेरिका चीन जापान और जर्मनी के बाद दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था है।

अमर ने बताया कि घर घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन योजना को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना का प्रयास किया जा रहा है। आजादी की अमृतकाल में स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, कौशल विकास मिशन, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, गति शक्ति मिशन, परिवहन एवम अधोसंरचना विकास की मुहिम से सबका साथ, सबका विकास, सबका विकास और सबकी भागीदारी प्रधानमंत्री ने सुनिश्चित किया है। और देश दिनो दिन प्रगति के नए मापदण्ड स्थापित कर रहा है।

अमर ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए देश में समान नागरिक संहिता का होना बहुत जरूरी है।  इससे व्यवस्थाओं में दोहराव खत्म होगा। सामुदायिक हितों को प्राथमिकता से लागू करने में आसानी होगी। अभियान के दौरान अमर अग्रवाल ने  प्रत्येक घर में केंद्र की भाजपा सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल का लेखा जोखा पेश किया। 

 अभियान के दौरान पुर्व मंत्री के साथ मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल,मंडल महामंत्री अमित चतुर्वेदी, लक्ष्मीनारायण समेत ,वैभव गुप्ता, पंकज जायसवाल, शैलेंद्र यादव, सुरेष वाधवानी, हेमंत कलवानी,विजय यादव, शत्रुघ्न जेसवानी,सुनीता मानिकपुरी, श्वेता पांडे,सुकांत वर्मा, कार्तिक यादव, सपन निगम, राजेश पांडे, संजय गुप्ता, धर्मेंद्र चंद्राकर, सुरेश कुकरेजा, भूपेंद्र गुप्ता और राकेश चौबे विशेष रूप से उपस्थित थे।

close