झाड़ फूंक के बहाने तांत्रिक ने रचा मायाजाल…दो साल तक…बीमार की बहन से किया दुष्कर्म…अब जाकर पकड़ाया आरोपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—झाड़-फूंक और तंत्र मंत्र के बहाने महिला के साथ अनाचार करने वाले आरोपी तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला की शिकायत पर कार्रवाई कर सीपत पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के हवाले भी कर दिया है। पकड़े गए तांत्रिक का नाम नन्द कुमार सूर्यवंशी है।

 

Join Our WhatsApp Group Join Now

सीपत पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 5 सितम्बर को थाना पहुंच बलात्कार का रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि  आरोपी का नाम पोड़ी निवासी नंद कुमार सूर्यवंशी है। दो साल पहले बड़ी बहन की तबीयत खराब हो गयी। घर वालों ने नंद कुमार को झाड़-फूंक के लिए बुलाया। आरोपी लगातार घर आकर बड़ी बहन का झाड़-फूंक करता रहा। इसी बीच उसने.. परेशान करना शुरू कर दिया।

आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए लगातार दबाव बनाया। मना किये जाने पर तांत्रिक प्रक्रिया से उसके माता, भाई की जान से मारने की धमकी दिया। पीड़िता ने बताया कि साल 2021 से लगातार आरोपी लगातार शारीरिक शोषण किया।

 

सीपत थानेदार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जानकारी को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। अतिरिक्त पुलिस कप्तान राहुल देव शर्मा के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ पतासाजी अभियान चलाया गया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान आरोपी नन्दकुमार ने अपराध कबूल किया। बहरहाल आरोपी को न्यायालय के हवाले कर दिया गया है।

close