मेरा बिलासपुर

नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ..व्हीकल एक्ट अभियान..मामला न्यायालय तक पहुंचा…रंगे हाथ पकड़ाए दो सटोरिया

नशे की हालत में वाहन चलाते पांच मामला दर्ज..नाबालिगों पर कार्रवाई

 बिलासपुर—अपराधियों और गुंडा बदमाशों के साथ ही पुलिस ने नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर चालानी कार्रवाई को अंजाम देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में यातायात डीएसपी संजय साहू की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर 25 नाबालिगों को अवैध तरीके से वाहन चलाते पकड़ा है। सभी प्रकरणों को न्यायालय के हवाले किया गया है। इसके साथ ही बिल्हा थाना पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो सटोरियों को रंगे हाथ सट्टा पट्टी काटते गिरफ्तार किया है।
नाबालिग वाहन चालकों पर कार्रवाई
पुलिस कप्तान संतोष सिंह की अगुवाई में नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर दो दर्जन से अधिक मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी यातायात संजय साहू की अगुवाई में अलग अलग टीम बनाकर शहर के प्रमुख चौक चौराहों में नाबालिक वाहन चालकों के खिलाफ चेकिंग  अभियान चलाया गया।
यातायात पुलिस ने 25 नाबालिक वाहन चालकों और वाहन मालिकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 4/181, 5/180 के तहत प्रकरण कायम किया है। ट्रैफिक पुलिस ने पकड़े गए सभी मामलों को न्यायालय में  पेश करने का फैसला किया है। याातायात पुलिस कार्यवाही में निरीक्षक मोहन भारद्वाज निरीक्षक सुनील तिर्की सहायक उपनिरीक्षक दीन दयाल सिंह चंद्रदेव बीसी सहायक उपनिरीक्षक नोहर साहू और टीम ने विशेष योगदान रहा। 
डीएसपी संजय साहू ने बताया कि अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। यातायात टीम ने 5 वाहन चालको को नशे की हालत में गाड़ी चलाते पाया गया। सभी को न्यायालय के हवाले किया गया है। अभियान के दौरान कुल 106 लोगों से  मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर 33500 राजस्व वसूली हुई है।
रंगे हाथ पकड़ाए दो सटोरिया
बिल्हा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर केशला मोड़ में पुरुषोत्तम कौशिक और  ग्राम उमरिया पीपल चौक के पास  तिलक राजपूत कोसट्टा पट्टी लिखते पकडा गया है। आरोपियों से नगदी समेत सट्टा पट्टी बरामद हुआ है। दोनो आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट का अपराध कायम किया गया है।


Back to top button
close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker