VIDEOः सावन की खिली धूप में…जमकर बरसे अमर…कांग्रेसियों पर लगाया रेत माफियों से गठबंधन का आरोप…अधिकारियों को चेतावनी

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

बिलासपुर– भाजपा नेताओं ने पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल और  विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल की अगुवाई में नेहरू चौक पर धरना प्रदर्शन किया। जैसा की कयास लगाया जा रहा था बारिश होगी…ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। लेकिन अमर अग्रवाल ने धरना प्रदर्शन के दौरान सावन की खिली धूप में कांग्रेस जनप्रतिनिधियों और प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जमकर बारिश की…मतल आरोपों का बोछार लगा दिया। अमर ने कहा कि पिछले पांच साल में अरपा की छाती छलनी हो गयी है। रेत माफियों से कांग्रेस नेताओं की खुलेआम गठबंधन है। इस गठबंधन में अब तक 17 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा है। स्मार्ट सिटी फण्ड में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। लेकिन जनता सब कुछ देख रही है…अधिकारियों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि संभल जाओ…वरना  भाजपा सरकार बनते ही किसी भी भ्रष्ट को नहीं छोड़ा जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

स्मार्ट सिटी फण्ड में जमकर भ्रष्टाचार

नेहरू चौक में धरना प्रदर्शन के दौरान अमर ने कहा कि हमारी सरकार के समय बिलासपुर को स्मार्ट की सूची में शामिल किया गया। स्मार्ट सिटी विकास का आधार एरिया बेस डेवलमेन्ट के आधार पर होना है। केन्द्र और राज्य सरकार को पांच पांच सौ करोड़ का फण्ड है। इसके अलावा तीन करोड़ का फण्ड स्थानीय निकाय को अपने संसाधनों से करना है। लेकिन ऐसा अब तक होते नहीं दिखा है। अभी तक सिर्फ 100 करोड़ का ही काम हुआ है। ज्यादातर काम  चिन्हित क्षेत्रों से बाहर हुआ है। कही नाली तो कहीं सड़क बनवनाया जा रहा है। स्मार्ट सिटी फण्ड के पैसों से चित्रकारी हो रही है। अमर ने सावधान करते हुए कहा कि अधिकारी कमीशन खोरी से बाज आएं…। भाजपा सरकार बनते ही किसी भी भ्रष्ट अधिकारी को माफ नहीरं किया जाएगा।

रेत माफियों से गठबंधन का आरोप

अमर अग्रवाल ने धरना प्रदर्शन के दौरान अपने संबोधन में कांग्रेस नेताओं और सरकार पर जमकर निशाना साधा। अमर ने कांगेस जनप्रतिधियों और रेत माफियों के बीच गठबंधन का आरोप लगाया। अमर ने कहा कि खुलेआम रेत का अवैध उत्खनन हो रहा है। अब तक रेतमाफियों ने 17 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। 12 दिन पहले ही रेत के कुएं में फंसकर तीन बच्चियों की मौत हो गयी है। पीड़ित पिता ने नामजद रेतमाफिया का नाम भी बता दिया है। बावजूद इसके अभी तक किसी के खिलाफ ना तो अपराध दर्ज हुआ। और ना ही किसी की गिरफ्तारी ही हुई है। 

प्रदेश मुखिया बघेल पर निशाना साधते हुए अमर ने दुहराया कि चुनाव के कुछ महीनों पहले ढोल मंजीरा लेकर भूपेश बघेल की अगुवाई में कांग्रेसियों ने रैली निकाली थी। अरपा को बचाने का संकल्प लिया था। अब तक 17 लोगों की मौत हो गयी है। लेकिन प्रदेश के मुखिया चुप हैं। चुप्पी समझ में आ रही है कि क्योंकि कांग्रेस जनप्रतिनिधि और रेत माफियों की मिली भगत सबके सामने आ चुकी है। 

दोनो जनप्रतिधियों को बतया लाचार..कहा हमारे यहां आ जाओ

अमर ने कहा कि मेयर और विधायक कुध को लाचार कहते है। सवाल पूछने पर मेयर कहते हैं कि मैं लाचार हूं..अधिकारी सुनते नहीं है..कांग्रेस जनप्रतिनिधि भी यही कहता है। हम कहते हैं कि दोनो हमारे यहां आ जाए। देखों अधिकारी कैसे नहीं सुनते हैं। अणर ने कहा सच बात तो यह है कि कांग्रेस जनप्रतिनिधि अपने नेताओं के साथ नूरा कुश्ती करते हैं। लेकिन जनता इस खेल को समझ चुकी है।

 

नगर निगम को प्रकोप के समय आती है याद

अमर ने शहरी क्षेत्रों का नाम गिनवाने के साथ बताया कि पिछले साल 10 लोगों की मौत डायरिया से हुई। डायरिया प्रकोप की जानकारी बे बाद पाइप बदलने का काम शुरू हुआ। प्रकोप खत्म होते ही काम बन्द भी हो गया। इस बार चांटीडीह में डाय़रिया प्रकोप सामने आया…निगम ने फिर पाइप लाइन बदलना शुरू कर दिया। आग लगते ही निगम पानी के लिए कुंआ खोदने लगता है। सवाल उठता है कि आखिर निगम जब अपना काम का ठीक से नहीं कर रहा है तो ऐसे लोगों पर जल्द जल्द कार्रवाई क्यों नहीं होती है।

अमर ने बताया कि निगम अधिकारियों को कमीशन से फुर्सत नहीं है। उन्हें डायरिया से मतलब भी क्या है। जनता में इस बात को लेकर जमकर आक्रोश है। अब तो निगम और प्रदेश सरकार पर धरना प्रदर्शन और काला झण्डा रैली का कोई असर ही नहीं पड़ता है। उन्हें अच्छी तरह से मालूम हो चुका है कि पांच साल हैं…जितना लूट सकें तो लूट लें। बहुत दिनों बाद सरकार मे आए हैं। अब अगली बार तो आना नहीं है…। इसलिए जितना हो सके लूट मचाएं। 

close