VIDEO: डॉक्टर को दौड़ाकर पीटा…चलित अस्पताल नर्स को वैन से बाहर घसीटा…आरोपी पर FIR दर्ज..वकील ने भी किया काउन्टर

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर— कुदुदण्ड में चलित अस्पताल के डॉक्टर को मामूली बात पर हाईकोर्ट के वकील ने दौड़ाकर पीटा है। मारपीट का  वीडियो भी सामने आया है। सिविल लाइन थाना पहुंचकर पीड़ित डॉ.अंशुल ने रिपोर्ट कराया। डॉक्टर ने बताया कि वकील ने अपनी पत्नी के साथ ना केवल उसके साथ मारपीट किया। बल्कि सहयोगी स्टाफ और नर्स पर भी अभद्र व्यवहार किया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच पड़ताल करेंगे। सीसीटीवी खंगाला जा रहा है।

शासन की महति स्वास्थ्य योजना के तहत प्रदेश समेत जिले और शहर की स्लम बस्तियों में चलित अस्पताल से मरीजों का ईलाज किया जाता है। इसी क्रम में गुरूवार को निगम का चलित अस्पताल कुदुदण्ड स्थित स्लम बस्ती पहुंचा। ज्वाय अस्पताल के सामने चलित अस्पताल के बैन को खड़ाकर डॉ. अंशुल अपने स्टाफ के साथ मरीजों को देखने लगे। इसी दौरान एक वकील से मोटरसायकल हटाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि वकील घर से डंडा लाया और डॉ.अंशुल को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान वकील की पत्नी ने डॉ.अंशुल का हाथ मरोड़ा। पत्नी के साथ वकील ने नर्स और अन्य स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किया। मरपीट के दौरान चलित अस्पताल का डॉक्टर अंशुल बुरी  तरह से घायल हो गए है।

घटना के बाद सिविल लाइन थाना पहुंचकर डॉक्टर ने वकील रजनीश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया। अंशुल ने बताया कि  राजकिशोर का रहने वाला है। निगम के चलित अस्पताल में चिकित्सक का काम करता है। शासन के निर्देश पर चलित अस्पताल को कुदुदण्ड स्थित स्लम बस्ती में खोला। इस दौरान अपनी मोटरसायकल को जय रेसीडेन्सी के सामने किनारे से खड़ा कर दिया।

कुछ देर बाद स्थानीय निवासी पेशे से वकील रजनीश बघेल मोटरसायकल को हटाने लगा। मोटरसायकल हटाते समय उन्होने कहा कि यदि मोटरसायकल गिरेगी तो इसकी जिम्मेदारी उसकी नहीं होगी। मैने तत्काल कहा कि 15 मिनट में लंच होगा। परेशान होने की जरूरत नहीं है मोटरसायकल हटा लूंगा। इसके बाद रजनीश बघेल ने कहा कि मुझसे कैसे बचेगा…और मांं बहन की गाली देने लगा। यकायक हाथ मुक्का से मारना पीटना शुरू कर दिया। फिर घर के अन्दर से डण्डा लाया…दौड़ाकर पीटा है। यद्यपि उसने बचने का प्रयास भी किया। लेकिन उसकी पत्नी ने हाथ पकड़कर मरोड़ा। कपड़ा भी फाड़ दिया है।

घटना के ही दौरान चलित अस्पताल स्टाफ की पेशे नर्स सुलोचनी कश्यप ने तत्काल निगम प्रशासन को फोन कर जानकारी दे रही थी। ऐसा करते देख वकील की पत्नी ने देख लिया और दौड़कर स्टाफ के सदस्य निलेश कश्यप, गौरव यादव यादव का हाथ पकड़ लिया। गाली गलौच भी की। विवाद के दौरान नर्स सुलोचनी कश्यप को वकील की पत्नी ने वैन से खींचकर नीचे गिरा दिया। नीचे गिरने से सुलोचनी को चोट पहुंची है। खींचतान के दौरान सुलोचनी का मंगलसूत्र भी टूट गया। घटना के दौरान और बाद में रजनीश और उसकी पत्नी लगातार जान से मारने की धमकी दे रही थी।

पुलिस के अनुसार डॉ.अंशुल की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। रजनीश बघेल की शिकायत को भी नोट किया गया है। मामले की जांच करेंगे। सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जाएगा। फिलहाल दोनो की रिपोर्ट पर आईपीसी की धारा 294,323,506 और 34 के तहत अपराध कायम कर लिया गया है।

थाना में भी हुआ विवाद

बताते चलें कि दोनो पक्ष सिविल लाइन थाना रिपोर्ट लिखाने पहुंचे । रजनीश के साथ पुलिस पर दबव बनािने आघा दर्जन वकील भी पहुंचे। इस दौरान रजनीश ने कहा कि डाक्टर ने पहले हमला किा। हमारे पास प्रमाण है। यदि डॉ. रिपोर्ट लिखवाता है तो हम बताएंगे…ऐसा कर रजनीश ने दावन भी बनाने का प्रयास किया। दूसरी तरफ अंशुल ने पत्रकारों को बताया कि कानून का जानकार और हाईकोर्ट वकील होने का यह अर्थ नहीं होता कि उसके साथ मारपीट किया जाए। जबकि उसने कोई गलती भी नहीं की है…चलित अस्पताल का संचालन सरकार की जिम्मेदारी है। मैं अपना काम कर रहा था। रजनीश ने उसके और साथियों के साथ मारपीट कर सरकारी काम में बाधा डाला है। अब मुझ पर वकील लोग समझौता करने का दबावन बना रहे हैं। निगम प्रशासन को सारी जानकारी को साझा भी किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close