VIDEO- मणिपुर हिंसा, विश्वगुरू की अमेरिका यात्रा का रमन ने किया बचाव…कहा..हम नहीं मांगते वोट..लेकिन कर दिया बंटाधार

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने पूर्व मुख्यमंत्री बिलासपुर पहुंचे। इसके पहले उन्होने पत्रकारों से बातचीत किया। उन्होने कहा कि सरकार ने ऐसे करम किए हैं कि अब राम के नाम पर वैतरणी पार करना चाहते हैं। इस दौरान रमन सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य का हवाला देकर डीजल पेट्रोल मूल्य वृद्धि का बचाव किया। मणिपुर हिंसा के सवाल पर बचते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्या का हल हो जाएगा। साथ ही न्होने किसानों के आय दोगुनी किए के सवाल का भी जवाब दिया।।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह भारतीय जनता पार्टी व्यापारी कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। डॉ.रमन सिंह ने दावा किया कि जनसम्पर्क के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ ही जनता में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग भाजपा से लगातार जुड़ भी रहे हैं।

किसानों की आय दोगुनी

प्रधानमंत्री ने कहा था कि किसानों की आय 2023 तक दोगुनी होगी। सच तो यह है कि तीन करोड़ किसानों ने खेती ही बन्द कर दिया है। रमन सिंह ने बताया कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए…खासकर उत्पाद की कीमत कम हो इसके लिए कार्ययोजना बनाकर काम करने की जरूरत है। प्रत्येक किसान को सालाना 6 हजार रूपए प्रधानमंत्री खाते में डाल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने 11 करोड़ किसानों को सीधे आर्थिक लाभ पहुंचाने का काम किया है। खाद की कीमत दुनिया में बढ़ रही है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने लागत मू्ल्य कम करने सभी प्रकार के खाद पर सब्सिडी देने का काम किया है। चाहे धान हो या अन्य फसल सभी फसलों पर प्रधानमंत्री ने एमएसपी 143 रूपए बढ़ाया है। पिछले 9 साल में प्रधानमंत्री ने किसानों के उत्पाद पर 890 रूपए समर्थन मूल्य बढ़ाया है।
एलपीजी महंगी..क्या स्मृति देंगी चूड़ी
गैस सिलेन्डर से लेकर पेट्रोल डीजल का भाव बढ़ा है। स्मृति ईरानी चूड़ी कब देंंगी।सवाल पर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि तेज की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार पर निर्भर है। इस पर भारत सरकार का नियंत्रण नहीं है।

टीएस ने बताया कि भाजपा ने किया प्रयास
टीएस ने बयान दिया है कि पिछले कुछ दिनों पहले भाजपा नेताओं ने पार्टी प्रवेश को लेकर कई बार बुलाया। क्या पार्टी में शामिल होंगे। रमन सिंह ने कहा कि टीएस सिंहदेव सुलझे हुए व्यक्ति है। कई जिम्मेदार पदों पर रह चुके हैं। भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच मिलना जुलना हमेशा रहता है। फैसला उन्हें करना है। पार्टी का दरवाजा सबके लिए हमेशा खुला है। फैसला टीएस को करना है।

भूपेश बघेल ने राम को लूट लिया
भूपेश बघेल ने राम को लूट लिया है। सवाल पर रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश में लगातार ईडी का छापा पड़ रहा है। शराब,रेत और लैण्ड माफिया का बोलबाला है। राजनांदगांव में रेत माफियों ने श्मशान को भी नहीं छोड़ा। ट्रोक में रेत के साथ मानव कंकाल गिरा रहे हैं। राम नाम से बैतरणी पार नहीं होती…सरकार के करम भी अच्छे होे चाहिए।

विकास का दावा..वोट धरम के नाम पर
पार्टी का नारा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास है। लेकिन चुनाव के दौरान वोट राम,हनुमान  और धर्म के नाम मांगते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा ने विकास किया है..विकास के नाम पर प्रधानमंत्री वोट मांगते हैं। राम मंदिर का जनसंघ के जमाने से मुद्दा था। लो राम मंदिर  बनने से खुश है। केन्द्र सरकार का मात्र एक मुद्दा विकास,विकास और केवल विकास है। देश की जीडीपी बढ़ी है…इंग्लैण्ड को पछाड़कर हम दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। मोदी धर्म के नाम पर नहीं..सिर्फ विकास के नाम पर वोट मांगते हैं।

चुनाव का मुद्दा क्या होगा
हमारे पास मुद्दों की कीम नहीं है। हमने पन्द्रह साल में बहुत काम किया है। देश की सरकार ने 9 साल में देश का तेजी से विकास किया है। भूपेश हमारा मुद्दा छीन नही सकते हैं। साढ़े चार साल में नरवा गरवा घुरवा बारी किया है। प्रदेश का विकास बहुत ही पीछे छूट गया है। 

        पन्द्रह साल की उपलब्धियों के कारण सिर्फ 15 सीट ही हासिल हुआ। आखिर आपकी सरकार ने क्या काम किया। रमन सिंह ने बताया कि पन्द्रह साल कम नहीं होता है। जनता ने थोड़ा बदलाव चाहा। इसलिए बदलाव हुआ । जनता भी देख रही है।

मणिपुर में हिंसा..मोदी की अमेरिका यात्रा

विश्वगुरू के एक फोन पर यूुक्रेन का युद्ध रूक गया। फिर मणिपुर हिंसा क्यों नहीं रोक रहे। डेढ़ महीने से मणिपुर जल रहा है। भाजपा नेता चुनाव में मस्त हैं। अब प्रधानमंत्री अमेरिका यात्रा कर रहे हैं। सवाल को टालते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्या का हल निकल जाएगा। इस दौरान रमन सिंह मणिपुर हिंसा के सवाल से बचते नजर आए।

close