400 पार की पीट रहे छाती…सचिन पायलट ने कहा..इंडिया शाइनिंग साबित होगा नारा…अडानी पर दिया यह जवाब

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर— मोदी और भाजपा 4 सौ पार का नारा देकर छाती पीट रहे हैं। जनता भी देख रही है । चार सौ पार का नारा इंडिया शाइनिंग साबित होगा। करप्शन के नाम पर विपक्ष को ईडी भेजकर डराया धमकाया जा रहा है। अपराध दर्ज किए जा रहे हैं। जनता तानाशाही को देख भी रही है और समझ भी रही है। हम जुमलाबाजी नहीं करेंगे। लेकिन लोकसभा का परिणाम भाजपा के लिए चौकाने वाला साबित होगा। यह बातें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट में बिलासपुर प्रवास के दौरान पत्रकारों से कही। पायलट ने कहा कि इलेक्टोरल बांड की परतें खुलने लगी है..अडानी अंबानी भी सामने आएंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

दो दिनी प्रवास के अंतिम दिन प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट अंतिम दिन बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होने केन्द्र और राज्य भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। पत्रकारों के एक एक सवालों का जवाब दिया।

उन्होने बताया कि इंडिया गठबंधन से लोकतंत्र को मजबूती मिली है। हमने देशहित में गठबंधन बनाया है। हां दो एक पार्टियां हमारे साथ नहीं है। लेकिन हमें पता है कि देश की दो तिहाई जनता ने गैर भाजपा को वोट किया है। मतलब दो तिहाई जनता ने मोदी को नकारा है। लोकतंत्र को बचाने के लिए ही हमने इंडिया गठबंधन बनाया है।

सचिन ने कहा कि हम मैजिकल आंकड़ा हासिल करेंगे। जनता भी तैयार है। भाजपा तोड़फोड़ और दबाव की राजनीति में विश्वास रखती है। मोदी के चार सौ पार का भी हश्र अटल बिहारी वाजपेयी के इंडिया शाइनिंग जैसा ही होगा। पायलट ने कहा कि भाजपा अपने दस साल का हिसाब दे नहीं रही है। एमएसपी और किसानों के मुद्दों का जवाब नहीं दे रही है। विपक्ष को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।

 पायलट ने कहा कि भाजपा को यदि कोई चुनौती दे सकता है तो उस पार्टी का नाम कांग्रेस है। इसलिए कांग्रेस नेताओं को केन्द्र की भाजपा सरकार बार बार निशाना बना रही है। बावजूद इसके हम छत्तीसगढ़ में चौकाने वाला परिणाम देंगे। चुनाव में कांग्रेस पार्टी मजबूत उम्मीदवार उतारेगी। कुछ औपचारिकताएं रह गयी है। पूरी होने पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में स्लीपर सेल भी काम कर रहा है। राजनांदगांव की जनता प्रत्य़ाशी बदलने की मांग कर रही है। जयसिंह अग्रवाल पर भाजपा में लाने का दबाव बनाया जा रहा है। पायलट ने बताया कि तोड़फोड़ भाजपा की फितरत है। लेकिन उन्हें कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। भूपेश बघेल रिकार्ड तोड़ मतों से जीतेंगे। टिकट खरीदने के सवाल पर कहा कि आरोप लगाना सामान्य बात है।

पायलट ने कहा कि मोदी जी सत्ता में बने रहने के लिए सारी सीमाएं पार कर रहे हैं। ईडी का छापा मरवा रहे हैं। मुख्यमंत्रियों को जेल भेज रहे हैं। ईडी ने अब तक की कार्रवाई में 95 प्रतिशत विपक्ष के नेताओं पर छापा मारा है। कांग्रेस नेताओं को परेशान किया जा रहा है। आईटी ने कांग्रेस पार्टी के खातों को फ्रीज कर दिया है। इस प्रकार की तानाशाही लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। लेकिन जनता देख रही है..उसने मन बदल लिया है। हमारी जीत निश्चित है।

इलेक्टोरल बांड के सवाल प्रदेश प्रभारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए इलेक्टोरल बांड को असंवैधानिक घोषित किया है। कोर्ट ने बांड के आड़ में भ्रष्टाचार चलाने वाली केन्द्र सरकार की मुहीम को बन्द किया है। अब सच्चाई सामने आ रही है। जांच का विषय है कि जो कंपनियां घाटे में चल रही थी..उन्होने करोड़ों,खरबों का चंदा कहां से दिया। केन्द्र सरकार ने पदों का दुरूपयोग कर इलेक्टोरल बाण्ड के माध्यम से चन्दा वसूला है। बाण्ड में कही भीं अडानी अंबानी का नाम नहीं आया। पायलट ने संक्षित बयान में कहा कि अभी परतें और  खुलेंगी।

close