केन्द्र सरकार के खिलाफ देश हो रहा एकजुट..कांग्रेस नेताओं ने कहा..भाई-भाई के बीच डाला जा रहा फूट..पाण्डेय ने बताया..राहुल की पदयात्रा से विपक्ष बेचैन

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी ने बैठकर 26 जनवरी से प्रस्तावित  बूथ स्तर पर प्रस्तावित हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा की रणनीति को सभी कार्यकर्ताओं के सामने पेश किया। इस दौरान यात्रा को लेकर जरूरी रणनीतियों पर वरिष्ठ नेताओं ने विचार विमर्श भी किया। हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा के संदर्भ में ब्लाक अध्यक्ष और पर्यवेक्षकों की बैठक में सभी संगठन के पदाधिकारी ,निर्वचित जन प्रतिनिधियों ने भी हिस्साल यि.ा। शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि पदयात्रा में अधिक कांग्रेसियों को ना केवल शामिल होना है। बल्कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना भी है। जनता तक भूपेश सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने के अलावा केंद्र की मोदी सरकार के झूठे वादों से अवगत भी कराना है।
सरकार की योजनाओं तक जन जन पहुंचाना..हमारी जिम्मेदारी
   बैठक में ज़िला अध्यक्ष ग्रामीण विजय केशरवानी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर पूरे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में पदयात्रा निकाली जा रही है। यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गयी है । पीसीसी से पोस्टर,बैनर,हैंडविल, पम्पलेट उपलब्ध कराया जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं जन जन तक पहुँचाना प्रत्येक कांग्रेसियों की जिम्मेदारी है। इस दौरान निगम और जिला पंचायत स्तर पर किये गए विकास कार्यो को बताना है।
मुख्यमंत्री ने किया अरपा का कायाकल्प
 विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि पूर्व मंत्री के 15 सालों के तानाशाही व्यवहार और बिलासपुर को खोदापुर बनाए जाने की कहानी को जन-जन तक पहुंचाना है। जनता को यह भी बताना है कि कैसे अरपा नदी को टेम्स नदी के तर्ज पर विकसित करने का सपना दिखाकर बिलासपुर की जनता को ठगा गया है। साथ ही इस बात को जनता तक जरूर पहुंचाना है कि भूपेश सरकार ने सत्ता में आते ही अरपा  को बड़ी बड़ी सौगातें मिली है। प्रदेश को सर्वाधिक पानी देने वाली बिलासपुर की जीवनदायनी नदी अरपा को मुख्यमंत्री ने नया जाीवन कैसे दिया है।
हजारों  लोगों को मिल रहा लाभ
महापौर रामशरण यादव ने बताया कि भूपेश सरकार ने शहर को विकास के लिए कई योजनाएं लागू की है। शिक्षा में आत्मानन्द स्कूल, स्वास्थ्य में मोहल्ला क्लिनिक, स्लैम क्षेत्रो में चलित स्वास्थ्य सुविधा,मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, खेल के लिये स्टेडियम ,सामाजिक सुरक्षा आदि योजनाएं प्रदेश सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में से एक है। अलग अलग योजनाओं के संचालित होने से हजारो लोग लाभान्वित हो रहे है ।
केन्द्र सरकार के खिलाफ हो रहे लामबन्द
शहर पर्यवेक्षक चंद्र प्रकाश बाजपाई ने कहा कि राहुल गांधी ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की सफलता को लेकर लोगों में कई प्रकार की चर्चाएं है। लेकिन हमें याद रखना होगा कि राहुल गांधी भारत यात्रा की सफलता के बाद देश को नई उम्मीदें दिख रही हैं। गैर राजनीतिक पदयात्रा ने देश की जनता के अंदर केंद्र सरकार के खिलाफ धधकती ज्वाला को प्रस्फुटित किया है। केंद्र सरकार के झूठे वादे, साम्प्रदायिक सोच, भ्रष्टचार,आर्थिक विफलता ,असफल विदेश नीति, बढ़ती बेरोजगारी जैसे मूलभूत समस्याओ ने देश को झकझोर कर रख दिया है। जनता  ,सामाजिक कार्यकर्ताओं  ,पूर्व राजनयिकों, युवाओ, महिलाओं में केन्द्र सरकार के खिलाफ बहुत आक्रोश है। एक तरह से देश केंद्र के अलोकप्रिय सरकार के खिलाफ लोग लामबंद होने लगे हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा मील का पत्थर का साबित होगा।
अमन शांति और विकास का संदेश
जिला शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने बताया कि आज देश भयंकर अराजकता की मार से जूझ रहा है। रिश्तों के ताने बाने टूट रहे हैं। भाई-भाई के बीच फूट डाला जा रहा है। देश साम्प्रदायिता की आग में जल रहा है। देश के प्रधानमंत्री चन्द उद्योगपतियों के सेवक बन गए हैं। महंगाई से जनता में त्राहि मची हुई है। भारता जोड़ो यात्रा की सफलता ने ही हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को जन्म दिया है। जनता राहुल गांधी के नेतृत्व देश में अमन चैन चाहती है। विजय पाण्डेय ने बताया कि  26 जनवरी को सुबह 8 बजे जय स्तम्भ चौक शनिचरी से झण्डारोहण के बाद गांधी प्रतिमा तक हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरानर कांग्रेस नेता पांच वार्ड का भ्रमण कर अमन शांति और विकास का संदेश देंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

 

close