तुम्हारी क्या POLITICS है पार्टनर…जब प्रियंका गांधी ने कहा…यह तो देशभक्ति है जो टूटती ही नहीं…और किया 7 बड़ी घोषणाओं का एलान

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—हमारे परिवार ने शहादत दी है। मैने और राहुल गांधी ने भयंकर हिंसा का सामना किया है। दादी को खोया…बचपन में पिता की छलनी हुई शरीब को देखा। लेकिन हर बार हिंसा ने हमें मजबूत किया। देश के प्रति जिम्मेदारियों का अहसास कराया। राष्ट्रभक्ति को मजबूत किया। फिर भी विपक्ष के परिवारवाद का आरोप लगाता है। मै यहां मुक्तिबोध की कविता से बिलासपुर और प्रदेश की जनता से पूछना चाहती हूं..कि तुम्हारी क्या पॉलिटिक्स है पार्टनर…। यह आपका अधिकार है कि अपना वोट ठोक बजाकर दें। क्योंकि नेता और सरकार का काम ही है जनता की सेवा करना। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाया है। कोरोना काल में देश के अन्य राज्यों में जो तकलीफ जनता को उठानी पड़ी है उससे बचाया है। यह बातें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाधी ने पुलिस मैदान में आयोजित नामांकन रैली की विशाल आमसभा के दौरान कही। इस दौरान प्रियंका गाधी ने सात बड़ी घोषणाए करते हुए कहा कि सरकार बनते ही इसे लागू कर दिया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रियंका गांधी ने पुलिस लाइन मैदान में विशाल आमसभा को संबोधित किया। नामांकन रैली के बाद एकत्रित करीब 10 हजार से अधिक भीड़ को प्रियंका ने भाषण नही बल्कि संवाद किया। इस दौरान उन्होने विपक्ष पर निशाना भी साधा…भूपेश सरकार की जमकर तारीफ भी की…। लगे हाथ तीन दिसम्बर को सरकार बनने के बाद सात बड़ी योजनाओं को लागू किए जाने का एलान किया। इस दौरान प्रियंका गाधी परिवार की रट लगाने वालों को जमकर घसीटा।

 भाषण की शुरूआत जय जोहर से करते हुए प्रियंका गाधी ने मंच से सात बड़ी योजनाओं का एलान किय। उन्होने कहा कि सरकार बनते ही सात बड़ी घोषणाओं को पूरा किया जाएगा। हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बनने के बाद गैस सिलेन्डर पर पांच रूपए की छूट दी जाएगी। इसका भुगतान सरकार करेगी। 200 यूनिट से कम बिजली खपत करने वाले 42 लाख उपभोक्ताओं का बिल माफ कर दिया जाएगा। 7 लाख 42 हजार उपभोक्ताओं का बिल हाफ हो जाएगा।

 सभी महिला स्व-सहायता समूह के सभी कर्ज माफ किया जाएगा। सक्षम योजना के तहत लिए गए सभी ऋण को माफ किया जाएगा। अभी तक प्रदेश में 300 औद्योगिक पार्क हैं…इस बढ़ाकर 700 बढ़ाकर कुल 1000 किया जाएगा। राज्य के सभी 6 हजार सरकारी हायर सेकेन्डरी और हाई स्कूल को अपग्रेड कर स्वामी आत्मानन्द योजना के तहत लिया जाएगा। सड़क और आकस्मिक दुर्घटना में घायल लोगों का निशुल्क ईलाज किया जाएगा। परिवहन व्यवसाया से जुड़े 6 हजार वाहन मालिकों का 2018 तक से 726 करोड़ बकाया मोटरयान टैक्स व्याज की कर्ज माफ होगा। साथ ही तिवरा को एमएसपी के दायरे में लाया जाएगा।

प्रियंका गाधी ने इस दौरान बड़ा भावुक भाषण दिया। उन्होने कहा मैने दादी को खोया..पिता को खोया…हर बार देश के प्रति उनकी आस्था बढञती गयी। देशभक्ति का जज्बा और मजबूत हुआ है। आज विरोधी लोग परिवारवाद का आरोप लगाते हैं। लेकिन हर आरोप के बाद देश के प्रति ना केवल आस्था बढ़ जाती है। बल्कि देशभक्ति अटूट हो जाता है। इस दौरान प्रियंका गाधी ने बिलासपुर में महात्मा गांधी के आगमन को लेकर भी बोला। माखनलाल चतुर्वेदी और बाबा घासीदास को याद किया।

प्रियंका गाधी ने कहा कि कोरोना काल में प्रदेश सरकार ने ऐसा काम किया कि लोगों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। दूसरे राज्यों में भयावह स्थिति से भूपेश बघेल ने बचाया है। इसलिए वोट देते समय मुक्तिबोध की कविता याद रखें…वह कहते हैं कि क्या पोलिटिक्स चल रही है पार्टनर…। मतलब अपने नेता से पूछे क्या चल रहा है। क्योंकि नेता और सरकार का काम सेवा करना है। उनकी जिम्मेदारी भी है। क्योंकि वह आपके वोट से ही सरकार बनाता है।

 

close