CG News: संगवारी मतदान केंद्रों में महिला अधिकारी-कर्मचारी कराएंगे मतदान, सुरक्षा व्यवस्था भी संभालेंगी महिलाएं

Shri Mi
2 Min Read

CG News: विधानसभा आम निर्वाचन-2023 को महिलाओं, विकलांगों व युवाओं सहित सभी नागरिकों के लिए और अधिक समावेशी और सहभागी बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

निर्वाचन में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जिले में 60 संगवारी मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों कोटा, बिल्हा, मस्तूरी, तखतपुर, बेलतरा एवं बिलासपुर सहित 06 विधानसभाओं में दस-दस संगवारी मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे।

इन मतदान केन्द्रों में मतदान दल और सुरक्षा बल सहित अन्य स्टॉफ महिलाएं होंगी। इसी प्रकार जिले में हर विधानसभा क्षेत्र में 5 आदर्श मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

दिव्यांग प्रबंधित मतदान केंद्र हर विधानसभा क्षेत्र में एक, युवा प्रबंधित मतदान केंद्र हर विधानसभा क्षेत्र में एक कुल 6 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने बताया कि संगवारी मतदान केन्द्रों पर महिलाओं द्वारा ही पीठासीन अधिकारी और मतदान से संबंधित अन्य कार्यों को संपादित किया जाएगा। इन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी महिला सुरक्षा बल को सौंपी जाएंगी।

ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में संगवारी मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। प्रथम चरण में लगभग 3000 महिला कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। संगवारी मतदान केंद्रों में से ही 5 मतदान केंद्रों को सुसज्जित कर आदर्श मतदान केंद्र बनाया जाएगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close