Weight Loss TIPS: इन 2 चीजों का एक साथ करें सेवन, पिघलने लगेगी चर्बी

Shri Mi
3 Min Read

Weight Loss TIPS-वजन घटाना किसी चुनौती से कम नहीं होता। ये तब और मुश्किल हो जाता है जब आपको ये पता नहीं होता है कि आखिर वजन कम कैसे होगा। वजन घटाने के लिए लोग तरह-तरह की चीजों का सेवन बताते हैं, लेकिन क्या आप जाते हैं कि वजन घटाने के लिए आपकी किचन में ही 2 चीजें मौजूद हैं, जिनका सेवन करने से आप मोटापे से राहत पा सकते हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कैसे वजन घटाते हैं गुड़े और सोंठ

हम बात कर रहे हैं सोंठ और गुड़ की। यह दोनों वजन घटा सकते हैं। दरअसल, गुड़ और सोंठ के पानी में फाइबर की मात्रा पाई जाती है। फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवाता है, जिससे भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। गुड़ और सोंठ के पानी के पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन ए पाया जाता है। ये सभी वेट लॉस में मददगार माने गए हैं।

पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है

गुड़ और सोंठ वजन घटाने में फायदेमंद हैं। इन दोनों में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो वजन घटाने में हेल्प करता है। इनके सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे भी शरीर की चर्बी कम करे में मदद मिलती है। ये बात कई रिसर्च में भी सामने आ चुकी है।

वजन घटाने के लिए ऐसे बनाएं गुड़-सोंठ पानी

  • सबसे पहले एक गिलास पानी लें।
  • पानी में 1/2 चम्मच सोंठ का पाउडर डालें।
  • इसे आप रातभर के लिए रख दें।
  • सुबह सोंठ के पाउडर को छान लें।
  • फिर इसमें थोड़ा सा गुड़ का पाउडर मिलाएं।
  • इसके बाद गुनगुना करके इसे पी सकते हैं।

गुड़-सोंठ का पानी पीते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

  1. वजन घटाने के लिए आपको खाली पेट ही गुड़-सोंठ का पानी पीना चाहिए।
  2. गुड़ और सोंठ की तासीर बेहद गर्म होती है, इसलिए इनका सेवन लिमिट में ही करें।
  3. प्रेग्नेंट और शिशु को स्तनपान करवाने वाली महिलाएं इसे एक्सपर्ट्स की सलाह पर ही लें।

Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। आपसे निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close