टीफिन देने जाती थी…आरोपी ने कहा..शादी करूंगा..और फिर कई बार किया बलात्कार…पुलिस टीम ने घेराबन्दी कर पकड़ा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—सिविल लाईन पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 506 323 के आरोपी को महिला की शिकायत पर गिरफ्तार किया है। आरोपी का ना्म  भूपेन्द्र पटेल है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर पहले तो महिला के साथ लगातार दुष्कर्म को अंजाम दिया। दबाव बनाए जाने पर शादी से इंकार भी कर दिया। साथ ही मारपीट की घटना को अंजाम भी दिया है। आरोपी ग्राम सारिसताल  थाना लोरमी मुंगेली का मूल निवासी है। हाल फिलहार इमलीपारा गली नम्बर एक में रहता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

सिविल लाइन पुलिस थाना पहुंचकर बलात्कार पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी भूपेन्द्र पटेल से जान पहचान होने के कारण 20 फरवरी 2021 को किराये के मकान इमलीपारा में टिफिन देने गयी थी। मौके पर आरोपी भूपेन्द्र अकेले था। उसने इस दौरान शादी करने की बात कही। इके बाद उसने मना करने के बाद भी शारिरिक सम्बन्ध बनाया।

पीड़िता ने बताया कि इस दौरान आरोपी ने जब तब मौका देखकर रिश्ता बनाया। और हर बार शादी का झांसा दिया। जब उसने जोर देकर शादी के लिए कहा तो बात करना बन्द कर दिया। साथ ही दबाव बनाए जाने पर जान से मारने की धमकी दिया…और मारपीट भी किया।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेचना में लिया। थाना स्तर पर टीम गठन कर आरोपी की पता साजी की गयी। अपराध दर्ज होने की जानकारी के बाद आरोपी ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान भूपेन्द्र ने अपराध कबूल किया। विधिवत गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

close