जब कलेक्टर ने चखा बच्चों का खाना…दाल की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी..बच्चों से कहा..ऐसे सुधारें हैण्डराइटिंग…तीन अधिकारियों को शो काज नोटिस

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—कलेक्टर अवनीश शरण ने चुनावी व्यस्तता के बीच आज ब्लॉक मुख्यालय मस्तुरी और  किरारी गांव का दौरा किया है। धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर स्कूल और अनुसूचित जाति छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण भी किया। कलेक्टर ने इस दौरान स्कूलों की नियमित मॉनीटरिंग नहीं किये जाने पर सीएसी को निलंबित किया है। मस्तुरी बीईओ और किरारी प्रधानपाठक को शो कॉज नोटिस भी जारी किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बीईओ समेत इन्हें शोकाज नोटिस
कलेक्टर अवनीश शरण आज आकस्मिक रूप से ब्लाक मुख्यालय मस्तुरी और किरारी गांव का भ्रमण किया है। इस दौरान कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र पहुंच कर व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही स्कूल निरीक्षण के दौरान सीएसी समेत बीईओ और प्रधानपाठक सुमन कुमार एक्का को शोकाज नोटिस जारी किया है।

बच्चों से प्रभावित हुए कलेक्टर
कलेक्टर  अवनीश शरण ने मस्तुरी ब्लॉक के ग्राम किरारी स्थित मिडिल स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। लगभग आधा घण्टे तक बच्चों के साथ स्नेहपूर्ण संवाद किया। कक्षा 7 वीं के बच्चों से सामान्य ज्ञान का सवाल किया। हाल फिलहाल संपन्न चुनाव संबंध में ज्ञान को भी परखा। संवाद के दौरान बच्चों की बेबाकी और आत्मविश्वास को देखकर कलेक्टर खासे प्रभावित नजर आए। उन्होंने कहा कि बच्चों से मन लगाकर पढ़ने को कहा । कलेक्टर ने बताया कि जीवन में कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। लगातार मेहनत कर लक्ष्य को आसानी से हासिल किया जा सकता है।

हैण्डराइटिंग सुधार का दिया नुस्खा
कलेक्टर ने बच्चों की कॉपी भी किया। उन्होने हैण्डराइटिंग सुधारने का टिप्स दिया। प्रतिदिन एक या दो पेज लिखने की बात कही। बच्चों की बेबाकी  और अच्छे शैक्षणिक स्तर से खुश होकर कलेक्टर ने बच्चों के बीच बिस्किट भी खिलाई। कलेक्टर शरण ने रसोई घर पहुंचकर बच्चों के लिए बनाये गये भोजन का निरीक्षण किया। स्वयं दाल-भात एवं सब्जी का स्वाद चखा। दाल की गुणवत्ता मानक स्तर का नहीं पाये जाने पर महिला स्व सहायता समूह के प्रति नाराजगी जाहिर किया।

लक्ष्य को आसान बनाने दिया टिप्स
कलेक्टर अवनीश शरण इसके बाद  मस्तुरी स्थित पोस्ट मेट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास भी पहुंचे। बच्चों से मुलाकात कर उनकी शिक्षा और हॉस्टल में मिल रही सुविधाओं को लेकर चर्चा किया। बासन्ती नाम के मंदबुद्धि बच्चे की समुचित शिक्षा व्यवस्था का निर्देश डीईओ को दिया।

धान खरीदी केन्द्र का किया दौरा
कलेक्टर अवनीश शरण किरारी और मोपका स्थित धान खरीदी केन्द्र पहुंचे। केन्द्र में किसानों के साथ कलेक्टर ने व्यवस्था को लेकर संवाद किया। कलेक्टर ने इस दौरान बोरा में भरकर रखे गए धान को अपने सामने तौलाया। धान खरीदी केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि किसानों से निर्धारित मात्रा से कहीं ज्यादा धान की तौला नहीं करेंगे। कलेक्टर ने बारदानों की उपलब्धता और भुगतान को लेकर बातचीत भी किया है।

अधिकारियों की विशेष उपस्थिति
खरीदी व्यवस्था पर किसानों ने संतुष्टि जाहिर किया। आकस्मिक बारिश से बचाव के उपाय सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर एसडीएम बजरंग वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी टीपी साहू,डीपीओ महिला एवं बाल विकास डॉ. तारकेश्वर सिन्हा के अलावा खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया, उप पंजीयक मंजू पाण्डेय, जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी आशीष दुबे विशेष रूप से मौजूद थे।

close