एअरपोर्स अधिकारी पर FIR…पत्नी का आरोप…ससुराल वालों ने दाने दाने को मोहताज किया….रिटायर्ड श्वसुर पर भी दर्ज कराया अपराध

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— सास,श्वसुर पति और देवर के खिलाफ विवाहिता ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सरकन्डा थाना में लिखित शिकायत कर पीड़िता ने बताया कि ससुराल वालों ने पिछले 12 साल से खाने पीने को लेकर मोहताज कर दिया। पीड़िता के अनुसार वह पूरी तरह से टूट गयी है। चाहकर भी विवाह को बचाना मुश्किल हो गया है।

सरकन्डा पुलिस के अनुसार सरकन्डा निवासी पीड़िता राजकिशोर नगर की रहने वाली है। पीडिता ने बताया कि उसकी शादी 21 जनवरी 2011 में हजीरा ग्वालियर निवासी अवधेश भदौरिया से रीति रिवाज के साथ  हुआ। पति एअर पोर्स में अधिकारी हैं। श्वसुर का नाम कुबेर सिंह और सास का नाम चिंता भदौरिया है। देवर देवेन्द्र भदौरिया है।

शादी के बाद घरेलू बातों को लेकर ससुराल के लोग शारीरिक मानसिक आर्थिक रूप से लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। ससुराल में सास दैनिक उपयोगी सामान के अलावा खाने पीने का सामान छिपा कर रखती है। इतना ही नहीं पति और सास ने कई बार मारपीट कर  ससुराल से बाहर निकाला है। शारीरिक मानसिक रूप से प्रताड़ित होकर पति, सास श्वसुर देवर के खिलाफ महिला थाना में अपराध दर्ज करायी। काउंसलिंग के बाद लोगों ने स्वीकार किया लेकिन फिर से वहीं रवैया ससुराल वालों ने शुरू कर दिया।

सरकन्डा पुलिस के अनुसा्र महिला थाना की तरफ से जांच पड़ताल के बाद आरोपी पति, श्वसुर, सास और देवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 (ए) 506,34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। श्वसुर कुबेर सिंह अवकाश प्राप्त सरकारी अधिकारी हैं। जबकि सास घरेलु महिला और देवर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है।

close