क्या लोकसभा प्रत्याशी का नाम..बिलासपुर, बिल्हा से होगा…पढ़ें…5 लोकसभा सीटों में कौन हो सकता है भाजपा का चेहरा

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—आचार संहिता लगने को अब कुछ दिन ही शेष हैं। राष्ट्रीय पार्टियों में प्रत्याशियों को लेकर रायशुमारी की गति तेज हो गयी है। जिला से ब्लाक स्तर तक पार्टियां ने कार्यालय खोलकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलना शुरू कर दिया है। गुप्तचर संस्थाएं भी मतदाताओं के बीच पहुंचकर संभावितों की सूची तैयार चुकी हैं या फिर कर रही हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

 

 बताते चलें कि छत्तीसगढ़ में कुछ 11 सीटों के लिए लोकसभा चुनाव होगा। वर्तमन समय में दो पर कांग्रेस और 9 सीटों पर भाजपा का कब्जा है। संभावना जाहिर की जा रही है कि मार्च मध्य तक आचार संहिता लागू हो जाएगा। मई की शुरूआती दिनों मे देश के साथ प्रदेश लोकसभा का परिणाम भी सामने आ जाएगा।

इसी क्रम में कांग्रेस हो या भाजपा…सभी पार्टियों ने जनता और कार्यकर्ताओं का नब्ज टटोलने के साथ संभावित प्रत्य़ाशियों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है। जानकारी मिल रही है कि करीब आधा दर्जन लोकसभा सीट के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों के तीन सदस्यीय नाम का पैनल भी तैयार कर लिया है। कुछ नाम धीरे धीरे सामने आने भी लगे है। संभव है यह नाम सिर्फ वातावरण तैयार करने के लिए हो। या फिर कुछ दावेदार सिर्फ अपनी  पहचान बनाने के लिए ही मीडिया में नाम चला रहे हैं।

भाजपा में कई ऐसे गंभीर चेहरे हैं जिनका नाम संभावित चर्चा वाली सूची में तो है। यदि अंतिम समय में सूची में नाम नही भी होता है तो पार्टी का आदेश सबसे ऊपर है। इसलिए इंकार नहीं किया जा सकता है कि सूची में वर्तमान विधायक या विधानसभा चुनाव में हारे हुए चेहरे भी मैदान में नजर आ जाएं।

सुूत्र की मानें तो भाजपा ने जांजगीर, सरगुजा, बिलासपुर, कोरबा, महासमुन्द लोकसभा सीट के लिए संभावित नाम निश्चित कर लिया है। सूत्र ने यह भी बताया कि अन्त में कुछ ऐसे भी चेहरे सामने आ सकते हैं जिनका अनुभव और कद राज्य की राजनीति में बहुत बड़ा हैं।

 

जांजगीर में नवीन मारकन्डे, वेदराम जागंडे और कमला देवी पाटले में किसी एक नाम पर मुहर लगना निश्चित है। सरगुजा लोकसभा से पूर्व मंत्री गनेश राम भगत, पूर्व मंत्री राम सेवक पैंकरा और सत्यनारायण सिंह के नाम पर सहमति बन सकती है। बिलासपुर में डा.अरूण पटनायक, भूपेन्द्र सव्नी, डा. विनोद तिवारी और शीलू साहू का नाम सामने आ रहा है। दिलेन्द्र कौशिल भी एक चेहरा है।

 

 कोरबा लोकसभा सीट से अनुराग सिंहदेव, विकास महतो और रणविजय सिंह जूदेव प्रबल दावेदारों में से एक हैं। महासमुन्द लोक सभा से भाजपा ..चन्दुलाल साहू, प्रीतेश गांधी और डा. विमल चोपड़ा में किसी एक पर दाव लगा सकती है।

 जानकारी मिल रही है कि बिलासपुर और कोरबा में निश्चित रूप से चौकने वाले नाम भाजपा की तरफ से आ सकता है। बिलासपुर से यदि वरिष्ठ नेताओं ने लोकसभा चुनाव लड़ने का मन नही बनाया तो संभावित सूची से ही नाम फायनल है। बताया तो यह भी जा रहा है कि यदि बिलासपुर से कोई बड़े चेहरे का एलान हो जाए तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। बावजूद इसके इस बार बिलासपुर लोकसभा के लिए बिल्हा या बिलासपुर विधानसभा से ही कोई चेहरा सामने आए तो आश्चर्य की बात नहीं होगी।

close