World Cup- भारत के इस बल्लेबाज़ ने बनाया विश्व कप इतिहास में सबसे तेज शतक

Shri Mi
1 Min Read

WORLD CUP, KL Rahul/बेंगलुरु/ के.एल. राहुल (KL Rahul)रविवार को यहाँ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में नीदरलैंड के खिलाफ वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे तेज शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

राहुल (KL Rahul)ने केवल 62 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल कर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 63 गेंदों में शतक बनाया था।

यह राहुल का विश्व कप इतिहास में दूसरा और मौजूदा संस्करण में पहला शतक है।वह वर्तमान कोच राहुल द्रविड़ के साथ विश्व कप में शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए।

World Cup/द्रविड़ ने यह उपलब्धि 1999 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ हासिल की थी, जब उन्होंने 145 रन की शानदार पारी खेली थी।

के.एल. राहुल (KL Rahul) पारी की दूसरी आखिरी गेंद पर बास डी लीडे की गेंद पर 102 के स्कोर पर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और छह छक्के लगाये।

World Cup/इस बीच, श्रेयस अय्यर 94 गेंदों में 128 रन बनाकर नाबाद रहे और भारत की पारी 410/4 पर समाप्त हुई।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close