गांजा के साथ युवक पकड़ाया..न्यायालय में पेश..

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- सरकन्डा पुलिस ने गांजा के साथ युवक को हिरासत मेंं लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम कुलदीप सोनकार निवासी बंगाली पारा है।आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               सरकन्डा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर से खबर मिली कि एक युवक लाल सफेद रंग के थैले में गांजी रखकर ग्राहर की तलाश कर रहा है। युवक इस समय महामाया चौक के पास मदन सॉ मिल के सामने खड़ा है। और ग्राहक की तलाश कर रहा है।

                       जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। हुलिया के आधार पर युवक को पकड़ा गया। युवक के पास से लाल सफेद रंग का थैला जब्त किया गया। पड़ताल के दौरान थेले से करीब सवा तीन किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया।

             पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम कुलदीप सोनकर बताया। कुलदीन ने पुलिस को बताया कि वह बाहर लाकर गांजा का कारोबार करता है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

TAGGED:
close