रेलवे स्कूल के बच्चों ने बांटें पौधे

Shri Mi
2 Min Read

IMG-20160714-WA0000 (1)बिलासपुर। पर्यावरण संतुलन एवं ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभावों से बचने का एक ही उपाय है अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाये हर संभव प्रयास किया जाये कि पेड लागाने की जरूरत ना पडे। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर परिक्षेत्र में संचालित होने वाले स्कूली बच्चो ने गुरुवार को सुबह 9.00 बजे लगभग एक हजार से अधिक की संख्या में पौधें को लेकर जिनमें छायादार, फलदार व औषधित फलों के वृक्षों शमिल थे उन्हे लेकर एवं प्र्यावरण से संबंधि सलोगन के बैनर, पोस्टर आदि लेकर रेलवे काॅलोनियों में धुमते हुये जागरूक करने का प्रयास किया था कांलोनी वासियों के मध्य वृक्षों को वितरण किया ताकि वे और पौधों को लगाये और स्वंय उन्हें देखरेख करते हुए बडे होने तक संरक्षण व स्वयं रखवाली करें ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      इस कडी में बिलासपुर परिक्षेत्र में संचालित सभी स्कूलों के सैकडों बच्चों द्रारा घर घर जाकर एक हजार से भी अधिक वृक्षों का वितरण किया गया। इसके के साथ ही बच्चों ने काॅलोनी में जाकर वृक्ष लगााने काॅलोनी वासियों की मदद की व इसके लगाने के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया एवं वृक्षा रोपण से होने वाले लाभ के बारे मे जानकारी दी तथा उनके धरों में रहने वाले सदस्यो व बच्चों को भी इस अभियान में जुडने का आग्रह किया।

                  विश्व पर्यावरण दिवस दिवस के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर द्रारा 10580 वृक्षों को रोपण भी किया गया था। जिसमें बिलासपुर के पत्रकारों द्रारा भी वृक्षों को रोपण किया गया था। बच्चों में अभी से पर्यावरण संरक्षण के प्रति अच्छी आदते डालने, पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने और हमेशा हर स्थिति में पर्यावरण को कम से कम नुकसान होने के प्रति जानकारी भी दी गई। ताकि रेलवे काॅलोनी के रहवासियों उनके बच्चों को पर्यावरण व हरित वातावरण के प्रति ललक पैदा की जा सके।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close