कांग्रेसियों ने किया बघेल,कस्तूरबा, संत रविदास को याद

Editor
3 Min Read

IMG-20160222-WA0032बिलासपुर–कांग्रेस भवन में आज कस्तुरबा गांधी देश के प्रथम शिक्षामंत्री मौलाना आजाद छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा खुबचंद बघेल को कांग्रेसियों ने याद किया। पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर कांग्रेस नेताओं ने संत रविदास को उनकी जयंती पर याद किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जफरअली ने महामानवों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज और देश के लिए किये गए उनके काम के लिए भारत का एक – एक नागरिक ऋणि है। राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला और नरेन्द्र बोलर ने भी अपने विचार रखे। दोनों नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि  मॉ कस्तुरबा जी की शक्ति के रूप में काम किया। गांधी जी के सभी कार्यों में उनका अहम् योगदान है। उन्होने पत्नी धर्म निभाते हुये पति सेवा के साथ ही देश सेवा का अद्भुत मिसाल पेश किया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आजाद भारत के प्रथम शिक्षामंत्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना आजाद ने अपना सर्वस्व न्योछावर देश की आजादी के लिए किया है। शिक्षामंत्री के रूप में उनके कार्यों को आज भी देश याद करता है। उनकी भूमिका पर गर्व महसूस करता है।

                              इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने संत रविदास को जंयती पर याद किया। उन्होने कहा कि संत शिरोमणई के रास्ते पर चल कर हमें समाज की सभी वर्गो को न्याय दिलाना है। इस मौके पर बोलर ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा  खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि भी है।  छ्तीसगढ़ के महाने सपूत के रास्ते पर चलकर हमें उनके सपनों को साकार करना है। स्व. बघेल ने जिस छत्तीसगढ़ राज्य की कल्पलना की थी..वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अभी तक नहीं दिखाई दिया है।

                         कार्यक्रम को संभागीय प्रवक्ता अभयनारायण राय, प्रदेश सचिव रामशरण यादव, माधव चिंतामन ओत्तलवार, पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल, चन्द्रप्रदीप बाजपेयी महामंत्री अनिल सिंह चौहान, मनोज शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुभाष ठाकुर, हरमेन्द्र शुक्ला, मोतिथारवानी, विनोद शर्मा, त्रिभुवन लाल कश्यप, कुंदन राव कामले, अर्जुन सिंह, चन्द्रहास शर्मा, जयकिशन साहू, प्रेम दास मानिकपुरी, विष्णु कौशल, मनमोहन रजक,सुभाष सिंह ठाकुर उपस्थित थे।

close