चोरी के आरोप में मकान मालिक गिरफ्तार..आरोपी भांजा फरार..टीवी समेत चोरी का सामान बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-सरकन्डा पुलिस ने किराएदार की शिकायत पर चोरी के आरोप में मकान मालिक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम जगमोहन यादव ऊर्फ धन्नु यादव है। आरोपी फ्रेन्ड्स कालोनी लंबोदर नगर सरकन्डा का रहने वाला है। 
                         पुलिस के अनुसार थफ्रेंड्स कॉलोनी लंबोदर नगर निवासी पीड़ित कविता बैगा ने लिखित शिकायत कर बताया कि 7 मई को घर में ताला लगाकर शादी कार्यक्रम में गयी थी। 11 मई को घर लौटी। इस दौरान घर का ताला टूटा पाया। घर अन्दर से एलईडी टीवी, सिलेंडर और  सोने चांदी का जेवर अज्ञात चोर ने पार कर दिया है। 
         पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज किया गया। इसी दौरान मुखबिर से खबर मिली कि कविता बैगा का मकान मालिक चोरी मामले में शामिल है। सूचना के बाद मकान मालिक धन्नू यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी।
          संदेही ने पहले तो पुलिस को गुमराह करता रहा। कड़ाई से पूछताछ करने पर धन्नु यादव ने अपराध कबूल किया। आरोपी ने बताया कि वह अपने भांजा रवि यादव के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। 
         आरोपी के निशानदेही पर एलईडी टीवी सिलेंडर को बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 457, 380 का अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर आरोपी को न्यायिक रिमान्ड पर न्यायालय के हवाले किया गया। इसके अलावा फरार आरोपी रवि यादव की तलाश की जा रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close