एनएसयूआई नेता ने कहा.आईजी का मिला समर्थन और सहयोग..गरीबों में किया गया चरण पादुका का वितरण

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- देश कोरोना काल में विपरीत परिस्थियों से गुजर रहा है। कमोबेश देश की एक एक जनता हालात की मार से परेशान और लहुलुहान है। लाकडाउन के बाद लोग काम काज छोड़कर जान बचाने घरों की तरफ पलायन कर रहे हैं। सरकार मदद भी कर रही है। लेकिन दर्द का रिसाव रूकने का नाम नहीं ले रहा है। यह बाते एनएसयूआई जिला अध्यक्ष तनमीत छावड़ा ने कही।
   
           तनमीत छावड़ा ने बताया कि मजदूरों का घर आना लगातार जारी है। विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए गरीब मजदूर कोरोना की मार से जहां लहुलुहान है वहीं तेज गर्मी ने जीना मुश्किल कर दिया है। बावजूद इसके मजदूरों का घर लौटना रूक नहीं रहा है।
 
         छावड़ा ने बताया कि लोग श्रमिकों का बढ़ चढ़कर मदद भी कर रहे हैं। इसी क्रम में एनएसयूआई की टीम संभाग के पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु काबरा के निर्देश पर श्रमिकों तक पहुंच जरूरी मदद कर रही है। तनमीत ने बताया कि पुलिस कप्तान के मार्गदर्शन और सहयोग से एनएसयूआई की टीम भोजन पानी से लेकर दवा तक वितरण और वाहन की व्यवस्था कर रही है।
 
      इसी क्रम मे टीम ने आईजी दीपांशु काबारा के सहयोग से पलायन करते नंगे पैर मजदूरों के बीच जूता का वितरण किया जा रहा है।बुधवार को को आईजी के निर्देश पर 200 जोड़ी से अधिक जूता और चप्पल का वितरण किया गया। वितरण का काम पुलिस जवानों के माध्यम से किया गया।
            
           राहगीरों में जूता चप्पल वितरण कार्य में टीम के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान राहुल सिंह,विकास अग्रवाल,इब्राहिम वनक,भावेश भारद्वाज,यश भाटिया का विशेष सहयोग  रहा।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close