पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए दर्जन अपराध ..पकड़ाया 307 का आरोपी..गया जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
रायपुर/ बिलासपुर—- लाकडाउन के दौरान दिशा निर्देशों को धता बताने वालों पर प्रदेश स्तर पर व्यापक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही गलत जानकारी देने वालों पर पुलिस शिकंजा कस रही है।
 
            पीएचक्यू से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घटों में दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने के साथ जानकारी छिपाने वालों पर व्यापक स्तर पर 12 लोगों पर अपराध दर्ज किया गया है। 
 
               कार्रवाई प्रक्रिया के दौरान बिलासपुर में 3, मुंगेली में 7, रायगढ़ में 1,  और बस्तर में 1 अपराध दर्ज किये गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी में बताया गया है कि आरोपियों पर आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत अपराध दर्ज किया गया है
 
पकड़ाया 307 का आरोपी
 
बिलासपुर—–सिविल लाइन पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 34 के तहत आरोपी अनिमेश शुक्ला को गिरफ्तार किया है। आरोपी अनिमेष शुक्ला पिता स्व अशोक शुक्ला उम्र 27  वर्षराम रेसीडेंसी मंगला का रहने वाला है। 
 
          थानेदार परिवेष तिवारी ने बताया कि अनिमेष शुक्ला पर 307 का आरोप दर्ज किया गया है। आरोपी ने मुकेश सिंह पर जानलेवा हमला किया था। अपराध कायम करने के आरोपी फरारी काट रहा था। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। लेकिन खोजबीन के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोरोना टेस्ट कराया गया। इसके बाद जेल दाखिल कराया गया है। 
TAGGED:
close