कई कालोनियों में पानी का भराव,घरों में घुसा गंदा पानी,विधायक शैलेश पाण्डेय ने भ्रमण कर निगम को व्यवस्था दुरुस्त करने दिया निर्देश

Chief Editor
3 Min Read

बिलासपुर।24 घंटे पहले मूसलाधार बारिश ने निगम की सफाई और अन्य तैयारियो की पोल खोल दिया है। नाली जैम और गलत निर्माण के चलते शहर एक चौथाई कालोनी में गुटनो तक पानी भर गया है।घरों में नाली का गंदा पानी घुस गया है। लोगो की परेशानियों को देखते हुए आज शहर विधायक शैलेश पांडेय ने जगह जगह भ्रमण किया। साथ ही निगम प्रशासन को सूचित कर लोगो की परेशानियों जल्द से जल्द दूर करने को कहा। 24 घंटे पहले मूसलाधार बारिश निगम व्यवस्था की कलई खोल दी है। बारिश के पानी से कई कालोनी में घुटनो तक पानी भरने से लोगो को पूरी रात भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। बारिश के पहले नालियों की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गयी है। गंदा पानी घरों में घुस गया है। लोगो को अब कोरोना के साथ डायरिया और वायरल विमारियों की चिंता सताने लगी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

      मामले कि जानकारी के शहर विधायक शैलेश पांडेय आज सुबह कालोनियों में स्थानीय लोगो के बीच पहुंचकर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। भारी वर्षा के कारण कई वार्डो की कॉलोनी में नाली ब्लॉक् और लोगो के घरों में पानी घुस जाने स्थिति को गंभीरता से लिया। विधायक ने तत्काल निगम प्रशासन को इसकी जानकारी निगम प्रशासन को दी। साथ ही  पानी भराव की समस्या को तत्काल दूर करने को कहा।

   भ्रमण के दौरान विधायक पांडेय ने पानी भराव की समस्या से जूझ रहे एक एक घर पहुंचे। साथ ही उन्होंने सभी प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक ने नालियों का मोयन कर ब्लॉकेज को दूर किये जाने की जानकारी निगम प्रशासन को दिया। विधायक ने कहा कि समस्या को दूर उन्हें सूचित किया जाय।

  लोगो की परेशानियों से रूबरू होने के बाद विधायक शैलेश पांडेय ने कहा कि आज उन्होंने क्रान्तिनगर, विनोवनगर, भारतीयनगर समेत अन्य कालोनियों का स्थानीय पार्षद के साथ  निरीक्षण किया है। लोगों की समस्यायों को निगम अधिकारियों के सामने रख है। उम्मीद है समस्याओ को शाम तक थी कर लिया जाएगा।

close