कलेक्टर ने किया धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण,दो समितियो के धान उठाव पर लगाया प्रतिबंध

Shri Mi
2 Min Read
रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी)।कलेक्टर ने धान उर्पाजन केन्द्र  तातापानी,भवंरमाल,महावीरगंज, त्रिकुण्डा,डिण्डो व सनावल का निरीक्षण के बाद महावीरगंज एवं त्रिकुण्डा समिति में धान खरीदी में हुई भारी अनियमितता के कारण उठाव पर रोक लगा दी है।कलेक्टर हीरालाल नायक ने धान उपार्जन केन्द्रो में खरीदी पंजी व टोकन पंजी तथा अन्य दस्तावेजों का निरीक्षण के बाद  महावीरगंज व त्रिकुण्डा समिति में धान खरीदी में भारी अनियमितता पाये जाने तथा नियमानुसार एवं मापदण्ड के अनुरूप धान का स्टेकिंग नहीं होने के कारण समिति से धान की उठाव पर रोक लगाते हुए समिति के कर्मचारियों द्वारा खरीदे गये धान का स्टेकिंग मापदण्ड के अनुरूप करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने धान खरीदी के अंतिम दिवस 31 जनवरी के बाद दोनों उपार्जन केन्द्र के सभी दस्तावेजों का सूक्ष्म परीक्षण करने की बात कही और समिति में विक्रय मात्रा धान का भौतिक सत्यापन नोडल अधिकारी द्वारा किये जाने हेतु समिति प्रबंधक,धान खरीदी प्रभारी,संचालक मंडल सदस्य एवं कम्प्यूटर आपरेटर सहित सभी को निर्देशित किया।
गौरतलब है कि जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में अब तक 1394162.90 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। जिसमें से 79883.40 क्विंटल मोटा धान एवं 1314279.50 क्विंटल पतला धान की खरीदी हुई है। इसमें 583888 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close