कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी से कहा-24 घंटे में बदलो सबका टेबल….विभाग में हड़कम्प

Shri Mi
3 Min Read

बिलासपुर — जिला शिक्षा विभाग से मिल रही लगातार शिकायतों से नाराज कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि 24 घंटे के अन्दर विभाग के सभी कर्मचारियों का टेबल बदल दिया जाए। नियमानुसार जो कर्मचारी 3 साल से अधिक समय अपने टेबल पर जमे हैं उन्हें पुरानी जिम्मेदारी से मुक्त कर नई जिम्मेदारी दी जाए। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी से दो टूक कहा कि बहुत हुआ…कार्य विभाजन के बाद कार्रवाई की जानकारी भी दी जाए। बहरहाल इस फरमान के बाद शिक्षा  विभाग में हड़कम्प मच गया है। सालों साल से एक टेबल पर जमें कर्मचारियों के हाथ से तोते उड़ गए है।मीडिया में अनियमितताओं को लेकर लगातार सुर्खियों में जिला शिक्षा विभाग की गतिविधियों को लेकर कलेक्टर डॉ.संजय अलंग ने गंभीरता जाहिर की है। आए दिन छप रहे विभाग की खबर को गंभीरता से लेते हुए डॉ.संजय अलंग ने डीईओ को सख्त आदेश दिया है। अपने आदेश में कलेक्टर ने कहा कि स्थापना शाखा से लेकर किसी भी शाखा के कर्मचारी क्यों ना हो…सबका टेबल बदला जाए।CGWALL न्यूज के टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

             कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को फोन कर कहा कि 24 घंटे के अन्दर सभी का ना केवल टेबल बदला जाए। बल्कि कार्रवाई के बाद मामले की जानकारी भी दी जाए। कलेक्टर स्पष्ट करते हुए कहा कि जानकारी मिली है कि कई कर्मचारी चाहे वह स्थापना शाखा का हो या फिर अन्य शाखा का 19 साल से एक ही टेबल पर जमे है। बेहतर होगा कि तीन से अधिक समय तक एक टेबल पर काम कर चुके लोगों को नई जिम्मेदारी दी जाए। साथ ही कर्मचारियों की गतिविधियों को गंभीरता से लिया जाए।

यह भी पढे-Local Holiday-गणेश चतुर्थी की जगह अब इस दिन मिलेगी छुट्टी,कलेक्टर ने जारी किया आदेश

बहरहाल मामले में जिला शिक्षा अधिकारी से बातचीत नहीं हो सकी है। लेकिन सूत्रों की माने तो कलेक्टर के निर्देश के बाद जिला शिक्षा विभाग के बाबूओं में हड़कम्प मच गया है। जानकारी यह भी मिली है कि लम्बे समय से विभाग में बाबूगिरी कर उन सहायक शिक्षकों को हटना पड़ सकता है। जिन्होने आज तक अपने स्कूल का मुंह नहीं देखा है।जानकारी के अनुसार लम्बे समय से विभाग में अंगद की पांवव की तरह जमें बाबूगिरी कराने वाले शिक्षकों को मूल स्थान का रास्ता दिखाया जाएगा।

यह भी पढे-जिला शिक्षा अधिकारी का अनोखा फरमान….एवजीदार आने तक नहीं होगा स्थानांतरण…शिक्षकों ने कहा जाएंगे कोर्ट

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close