कांग्रेस नेता और सरपंचों ने मांगा पानी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

congress- panjaबिलासपुर— जिला कांग्रेस महामंत्री अजय सिंह की अगुवाई में आज बेलतरा क्षेत्र के किसान और सरपंचों ने कलेक्टर से पानी की गुहार लगाई है। कांग्रेस नेता और किसानों ने कलेक्टर से लिखित पत्र देकर बताया कि समय पर पानी नहीं मिलने से फसल बरबाद होने की आशंका है। खूंटाघाट से यदि समय पर पानी छोड़ा जाता है तो फसल को काफी हद तक बचाया जा सकता है। अन्यथा क्षेत्र के किसानों के सामने आत्महत्या के अलावा दुसरा कोई विकल्प नहीं बचा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                    अजय सिंह और सरपंचों ने कलेक्टर से मिलकर बताया कि समय पर पानी नहीं मिलने से बेलतरा क्षेत्र की पचास प्रतिशत फसल लगभग खराब हो चुकी है। बाकी फसल को बचाने के लिए पानी की जरूरत है। कलेक्टर ने सरपंचों और अजय सिंह को आश्वासन दिया की दो तीन दिन के भीतर खूंटाघाट से पानी छोड़ने को कहा जाएगा। किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

                       अजय सिंह ने पत्रकारों से बताया कि मानसून कमजोर होने के कारण फसलों को भरपूर पानी नहीं मिला। कुछ महीना पहले कलेक्टर के निर्देश पर पानी छोड़ा गया था। फसल को किसी तरह बचाया जा सका है। लेकिन एक बार फिर फसलों को पानी की जरूरत है। हम लोगों ने आज कलेक्टर से मिलकर फसल के लिए खूूंटाघाट से पानी छोड़ने का अनुरोध किया है। कलेक्टर ने खूंटाघाट से जल्द ही पानी छोड़ने का आश्वासन दिया है।

                                       अजय सिंह न बताया कि आज बेलतरा क्षेत्र के अकलतरी,गढ़वत,लखराम,भरवीडीह, सेमरा,सिंघरी,भरारी,खैरा डगनिया,पौंसरा,सेलर,उच्चभठ्ठी,निपनिया, चोरहादेवरी के किसान पानी को लेकर चिंतित हैं। यदि समय पर पानी मिल गया तो फसल को काफी हद तक बचाया जा सकता है।

close