बिलासपुर— कांग्रेस नेता आज धूमधाम से रैली निकालकर नामांकन भरने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यद्यपि रैली लालबहादुर शास्त्री स्कूल से निकलकर नेहरू चौक पर खत्म हो गयी। इसके पहले और बाद में कांग्रेस नेताओं ने समर्थकों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। चर्चित कांग्रेस पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल ने भी कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। यद्यपि उनका नाम कांग्रेस के 70 वार्डों की प्रत्याशी सूची में नहीं है। लेकिन उन्होने बताया कि अभी भी उम्मीद का दामन नहीं छोड़ा है।
कांग्रेस प्रत्याशी धूम धाम से रैली निकालकर नामांकन दाखिल करने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यद्यपि कांग्रेसी रैली के पहले ही अपना नामांकन दाखिल कर चुके थे। बावजूद इसके बीच शहर के सड़क और चौक चौराहों से रैली निकालकर जनता से आशीर्वाद लेकर नामांकन दाखिल करने निकले। रैली नेहरू चौक पहुंचकर खत्म हुई। इसके बाद सभी प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस नेता शैलेन्द्र जायसवाल ने भी अपना नामांकन वार्ड क्रमांक 34 के लिे भरा। यद्यपि कांग्रेस की प्रत्याशी सूची में शैलेन्द्र का नाम नहीं है।
रिटर्निंग अधिकारी के सामने नामांकन पत्र जमा करने के बाद शैलेन्द्र ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होने बताया कि उम्मीद का दामन नहीं छोड़ा है। बेशक वार्ड 33 से चुनाव नहीं लड़ेंगे। संगठन का आदेश सिर आखों पर है। मैने आज वार्ड क्रमांक 34 के लिए नामांकन दाखिल किया है। यदि संगठन ने उचित समझा तो चुनाव लड़ूंगा। यदि संगठन ने 34 से भी नकार दिया तो पार्टी का काम करूंगा। हमारे यहां लोकतंत्र है। संगठन के आदेश का पालन करना हमारा फर्ज है।
बताते चलें कि वार्ड क्रमांक 33 को लेकर कांग्रेस में घमासान था। वर्तमान पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल ने वार्ड से चुनाव लड़ने की मांग की थी। लेकिन जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने वार्ड 33 से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की। दोनों को संगठन ने एक साथ और अलग अलग मनाने का प्रयास किया। अंत में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर को संगठन ने 33 से उतारने का फरमान जारी किया। अब शैलेन्द्र जायसवाल ने नामांकन पत्र दाखिल कर वार्ड 34 से टिकट की मांग की है। जानकारी हो कि 9 नवम्बर के पहले तक संगठन से बी वन फार्म जमा करना होगा। शैलेन्द्र को उम्मीद है कि 34 से चुनाव लड़ने की बात को संगठन के सामने रखेंगे।