चालू खरीफ मौसम में खेती-किसानी के लिए नारायणपुर में 2100 से ज्यादा किसानों को 9 करोड़ रूपए से अधिक का ऋण दिया गया

Chief Editor
3 Min Read

नारायणपुर-नारायणपुर सहकारी केन्द्रीय बैंक एवं अन्य बैंक की ओर से खरीफ फसल 2020-21 के लिए 2152 किसानों को खेती-किसानी के लिए 9 करोड़ 2 लाख 66 हजार रूपए का अल्पकालीन ऋण दिया गया है। इसमें सहकारी केन्द्रीय बैंक से 2095 किसानांे को 6 करोड़ 62 लाख 52 हजार रूपए नकद और 2 करोड़ 4 लाख 99 हजार रूपए हजार रूपए वस्तु के रूप में दिया गया है। इसी प्रकार अन्य बैंक द्वारा 157 किसानों को 35 लाख 15 हज़ार रुपए नक़द और वस्तु के रूप में दिए। खरीफ फसल के लिए यह ऋण 1 अप्रैल 2020 से 30 जून 2020 में दिए गए है। चालू वर्ष में नये किसानों को भी ऋण दिया गया है। रबी फसल के लिए भी किसानों को ऋण प्रदाय किया जाएगा।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप न्यूज़ ग्रुप से जुडने यहाँ क्लिक कीजिये  

Join Our WhatsApp Group Join Now

अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष 2019-20 में अप्रैल 2019 से 30 सितम्बर  2019 तक 2721 किसानों को खेती-किसानी के लिए 9 करोड़ 69 लाख 65 हजार रूपए का अल्पकालीन ऋण दिया गया है। इसमें से 6 करोड़ 89 लाख 29 हजार रूपए नकद और 2 करोड़ 80 हजार 36 रूपए हजार रूपए वस्तु के रूप में दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष 2018-19 में इसी सीजन में 1863 किसानों को 7 करोड़ 21 लाख 79 हजार रूपए का खेती-किसानी के लिए ऋण दिया गया था। इसमें से 5 करोड़ 41 लाख 43 हजार रूपए नगद और 1 करोड 80 लाख 36 हजार रूपए वस्तु के रूप में दिया गया था। चालू वर्ष में नये किसानों को भी ऋण दिया गया है। रबी फसल के लिए भी किसानों को ऋण प्रदाय किया जाएगा।

जिले की सहकारी बैंक नारायणपुर शाखा के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 में 924 किसानों को 1 करोड़ 81 लाख 18 हजार रूपए एडका में 659 किसानों को 1 करोड़ 42 लाख 53 हजार रूपए, बेनूर के 593 किसानों को 2 करोड़ 8 लाख 87 हजार रूपए और छोटेडोंगर के 517 किसानों को 1 करोड़ 3 लाख 72 हजार रूपए का अल्पकालीन ऋण का वितरण किया गया था।  

close