जुआरियों ने लगाया फड़..आधा दर्जन आरोपी पकड़ाए..जुआ एक्ट की कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—-सरकंडा पुलिस ने कन्या शाला बंधवापारा में जुआ खेलते 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास 7 हजार से अधिक रूपए बरामद किए हैं।
 
           सरकंडा पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान जानकारी मिली कि कन्या शाला बंधवापारा के पास कुछ लोग दांव लगा रहे है। जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुच गयी। कार्यवाही के दौरान 6 जुआरियो को पकड़ा गया। जुआरियों के पास से कुल 7 हजार से अधिक रूपए मिले।ष
 
        जुआ खेलते पकड़ गए आरोपियों के नाम मुकेश साहू उर्फ छोटू पिता संतोष साहू 22 साल निवासी नूतन चौक, गौरव वस्त्रकार पिता दुखीराम वस्त्रकार निवासी बंधवापारा पीपल चौक ष सुनील यादव पिता फ़ागुराम नूतन चौक अटल आवास सरकंडा और जयंत रजक पिता प्रह्लाद रजक 20 साल निवासी बंधवापारा सतबहिनिया मंदिर सरकंडा है।
 
        पुलिस ने इसके अलावा केशव गंधर्व उर्फ हुकुमचंद पिता एस.आर. गंधर्व निवासी बंधवापारा और जितेन्द्र साहू पिता विश्वनाथ साहू निवासी बंधवापारा को 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की है।
TAGGED:
close