बिलासपुर—-वन विभाग,लायन्स क्लब और तिफरा हायर सेकन्डरी के संयुक्त तत्वावधान में आज वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया । तिफरा हायर सेकेन्डरी स्कूल में भव्य कार्यक्रम के दौरान संभागायुक्त सोनमणि वोरा, वन मण्डलाधिकारी सत्यप्रकाश मसीह, तिफरा नगरपालिक अध्यक्ष रामू साहू, खण्ड शिक्षा अधिकारी मोहन लाल पटेल, लायन्स क्लब अध्यक्ष गुरदीप आसजमानी, एसडीएम क्यू.ए.खान ने बच्चों के साथ पौधरोपण किया। कार्यक्रम में जिले के अन्य आलाधिकारी भी शामिल हुए। उन्होने भी पौधरोपण कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
पौधरोपण कार्यक्रम के बाद संभागायुक्त सोनमणि वोरा ने आर.ओ वाटर मशीन बच्चों को लाकोर्पित किया। इसके बाद वोरा स्कूल के छात्र और छात्राओं से कक्षावार जाकर मिले। संभागायुक्त ने सभी विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए पठन पाठन की जानकारी ली साथ ही उन्होंने सभी बच्चों से शपथ लिया कि आने वाले समय में हम अपने माता पिता गुरू और जिले के साथ प्रदेश का नाम करेंगे।
छात्रों से मिलने के बाद संभागायुक्त ने माता सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बच्चों के लिए आशीर्वाद मांगा। आरती पूजन के बाद उपस्थित गणमान्य लोगों ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ के साथ किया। कार्यक्रम को तिफरा नगर पालिका अध्यक्ष रामू साहू और हायर सेकेन्डरी के प्राचार्य मृदुला त्रिपाठी ने संबोधित किया।
बच्चों में लोकप्रिय संभागायुक्त ने अपने संबोधन में भाषण के वजाय सीधे संवाद करते हुए कहा कि पौधे और बच्चे दोनों ही हमारे देश के धरोहर हैं। बच्चे दुनिया वालों के लिए नायाब तोहफा हैं। जैसे पौधे अधिक धूप और कम पानी में मुरझा जाते हैं वैसे बच्चे भी कब नाराज हो जाएं यह सोचकर डर लगता है। मुझे असीम आनंद मिला कि आपसे होने से पहले वनमण्डलाधिकारी मसीह ने ऊर्जा का संचार कर दिया। आपकी मुस्कुराहट ने मुझे आपसे बातचीत करने की शक्ति दी। अन्यथा आप बच्चों से मुझे बहुत डर लगता है। बच्चे भगवान के रूप होते हैं। वोरा ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि हमें गरीबी जैसी बाधाएं शिक्षा से दूर नहीं कर सकतीं। हमें एकलव्य बनकर अपने लक्ष्य को हासिल करना है। बिलासपुर को उच्च शिक्षा का हब कहा जाता है। यदि हम गरीबी को लेकर चिंतित रहेंगे तो हमें कुछ हासिल नहीं होगा। जैसे एकलव्य ने किया वैसा ही हमें करना होगा। लक्ष्य को निर्धारित करते हुए आगे बढ़ना होगा। बधाओं को तोड़कर अपने लक्ष्य को हासिल करना है।
मुझे खुशी है कि यहां के बच्चों में कूट-कूट कर प्रतिभा भरी हुई है। वे किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। वोरा ने बच्चों से बताया कि समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। हम अपने जीवन का ज्यादातर समय सोने में बरबाद कर देते हैं। जो समय का प्रबंधन करेगा वहीं आगे बढ़ेगा। वोरा ने नेशनल हाकी खिलाड़ी शशि लकड़ा को बधाई देने के साथ ही बालक हाकी खिलाड़ियों को भी शुभकानाएं दी। बच्चों से संभागायुक्त ने कहा कि पौधे जब झूमते हैं तो मन बाग बाग हो जाता है। इसी तरह आप लोग हंसते और आगे बढ़ते हैं तो हमें अपने आप पर गर्व महसूस होने लगता है। वोरा ने कहा सभी बच्चे अपना माता पिता को रोल मॉडल के रूप में देखें। क्योंकि माता पिता ही एक मात्र होते हैं जो अपने बच्चों को हमेशा आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जीवन में मनोरंजन और खेल का भी अपना महत्व है। इस महत्व का निर्धारम हमें समय प्रबंधन के अनुसार करना होगा।
बच्चों से संवाद करने से पहले संभागायुक्त वोरा ने पौधरोपण किया। साथ मंच से उपस्थित लोगों से विनम्र अपील करते हुए कहा कि यदि बच्चों को खुशहाल रखना है तो हम सबका नैतिक दायित्व बनता है कि अपने पर्यावरण को भी खुशहाल रखें। तभी हमारे नौनिहाल हमें और हमारे देश को स्वस्थ्य और सुंदर भारत बनाएंगे। वोरा ने इस मौके पर लायंस स्वर्गीय संजय श्रीवास्तव को याद करते हुए कहा कि आज उन्हें बेहद खुशी होगी कि उनके बच्चे उन्हें दिल से याद कर रहे हैं। आर.ओ.मशीन को लोकार्पित करते हुए वोरा ने कहा कि लायंस का पौधरोपण अभियान और जनहित के कार्यों से बिलासपुर को नई दिशा मिली है। उनके अभियान को हमेशा याद रखा जाएगा।
सोनमणि वोरा के पहले वनमण्डलाधिकारी ने अपने संबोधन से बच्चों में ऊर्जा का संचार कर दिया। उन्होंने इस मौके पर लायंस क्लब को भी साधुवाद देते हुए कहा कि तिफरा हायरसेकन्डरी स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम को हमेशा उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा।
मसीह ने अपने संबोधन में बच्चों से कहा कि मखमली पंखों से नहीं हौंसले से उड़ान होती है। बच्चे ही भारत को स्वर्ग बनाएंगे। प्रदेश के हरियर महोत्सव को नई ऊंचाई देंगे। उन्होंने कहा बच्चे भारत के भविष्य हैं। अब वे ही लोग विनाश होते जंगल, ओजोन समस्या और ग्लोबल वार्मिंग गंभीर मुद्दों को ठीक करेंगे। इसके लिए हमें वनो की उपयोगिता पर पर पाठ्यक्रम को चलाना होगा। यदि संभव नहीं है तो अलग से ही सही लेकिन पौधों और वन जीवों की उपयोगिता पर अलग से क्लास चलाना होगा। क्योंकि आज का बच्चा कल भारत का कमान संभालेगा। कोई अधिकारी, तो कोई समाजसेवी, कोई नेता, तो कोई महापुरूष बनेगा। यदि हमने अपने जिम्मेदारी को ईमानदारी से नहीं निभाया तो हमारे सपने चकनाचूर हो जाएंगे। मसीह ने बच्चों से अच्छे सपने देखने के साथ ही उस दिशा में बढ़ने का आह्ववान करते हुए कहा कि जो सपना देखता है वही अनुशरण करता है और जो अनुशरण करता है उसी का सपना साकार होता है। जाहीर सी बात है सपना देखने वाले बहुत संवदेनशील होते हैं। ठीक पौधे की तरह हमें अपने बच्चों और पौधों को दुनिया के धूप-छांव से होकर नई दुनिया में ले जाना है।
सभा को लायन्स सुनील मारदा ने भी संबोधित किया। उन्होंने बताया कि लायन्स 51 वां वर्षगांठ मना रहा है। हमने साल भर जनहित और देशहित में कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है। हमारे प्रयास रहेगा कि प्रत्येक क्षेत्र की प्रतिभाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में सबके सामने लाएं। पौधरोपण अभियान भी हमारी नीतियों का एक हिस्सा है।
कार्यक्रम में तिफरा हायर सेकेन्डरी की प्राच्रार्च मृदुला त्रिपाठी ने स्कूल की उपलब्धियों को सबके सामने रखने के साथ ही एक बाउन्ड्रीवाल की मांग की।जिसे कमिश्नर ने सहज स्वीकार करते हुए अच्छे परिणाम और पौधों को संरक्षण देने की बात कही।
लायंस और वनविभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में जिला प्रशासन के आलाधिकारियों के अलावा लांयस क्लब के अध्यक्ष गुरूदीप अजमानी, कोषाध्यक्ष लायन्स अरविन्द दीक्षित, सचिव लायन्स चरणजीत गंभीर, जोन चेयरपर्सन लायन्स श्रीकान्त सहारे, रीजन चेयर पर्सन लायन्स निलेश गुप्ता, पूर्व सचिव लायन्स हर्ष पाण्डेय, लायन्स असित पाल जुनेजा, लायन्स नन्दलाल पुरी,लायन्स सुभाष अग्रवाल, लायन्स किशन, लायन्स चन्द्रकांत भट्ट, लायन्स देवेन्द्र टुटेजा, लायन्स नरेन्द्र पाल गांधी,लायन्स शैलेष वाजपेयी, लायन्स आर.के.लायन्स अमरजीत दुआ, लायन्स सागरी, लायन्स सुनील मारदा उपस्थित थे।