निकाय मंत्री ने दी जन्माष्टमी की बधाई

Shri Mi
3 Min Read

diviknadan dixt shaba sarv samaj samiti ke krishhn janmatimi me shamile huey mantri amar agrwal (1)बिलासपुर।गुरुवार को नगरीय प्रशासन, उद्योग एवं वाणिज्यिकर मंत्री अमर अग्रवाल  देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन में आयोजित सर्व यादव समाज श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मे शामिल हुए। निकाय मंत्री ने कहा किभगवान श्री कृष्ण की पूरी लीला में केवल निश्च्छल प्रेम और स्नेह का संदेश है। कृष्ण के बाजू मंे राधा का स्थापित होना प्रेम को दर्शाता हैं। उन्होंने पूरी दुनिया को प्रेम और स्नेह देना सिखाया है।  नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अग्रवाल ने आज सर्व यादव समाज श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति बिलासपुर के द्वारा आयोजित इस समारोह में यादव समाज के प्रतिभावान छात्र दीपक यादव,विक्रम यादव सहित समाज के छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होेंने यादव समाज समिति के द्वारा प्रतिवर्ष प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने पर सराहना की। उन्होंने यादव समाज के  अजय यादव सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभावान लोगों और यादव समाज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ,अधिकारियों का शाल , श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने वरिष्ठ लोक कवि  बुधराम यादव की कृति छत्तीसगढ़ी की प्रथम सतसई मौलिक दोहांे का संग्रह चकमक चिंगारी भरें का विमोचन किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                   मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज पूरी दुनिया मंे कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण को प्रेम और भक्ति से जो भी याद करता है। उसकी मन में शांति मिलती है। भगवान के 16 अवतारों मंे कृष्ण और राम ने लम्बे समय तक अपनी लीला से हमंे मानव जीवन का दर्शन सिखाया हैं। भगवान कृष्ण की पूरी लीला आंतरिक प्रेम को परिभाषित करती हैं। उन्होने हमें सबके साथ प्रेम और स्नेह से रहने का जो संदेश दिया है। उसे हमें जीवन में उतारना चाहिए। वही सही भक्ति और पूजा हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान कृष्ण की प्रतिमा का पूजा अर्चंना कर की गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजभाषा आयोग के अध्यक्ष डाॅ. विनय कुमार पाठक ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर किशोर राय एवं वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. अजय पाठक उपस्थित थे। दूसरे सत्र के इस कार्यक्रम में संरक्षक कृष्ण कुमार यादव, पार्षद प्रकाश यादव, डाॅ. आर बी यादव, डाॅ.कालीचरण यादव, एके यदु, डाॅ. मंतराम यादव, रामदेव कुमावत विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री अग्रवाल का शाॅल फल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र की शुरूआत सांसद लखन लाल साहू ने की एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सदस्य योजना आयोग पद्मश्री फूलबासन यादव एवं विशिष्टि अतिथि के रूप में सदस्य गौ सेवा दीनदयाल यादव और धनीराम यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. आर बी यादव ने किया। इस अवसर पर भारी संख्या में यादव समाज की महिलाएं एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close