बिलासपुर—- छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचरी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। कर्मचारियों ने स्वास्थ्य में हो रही नियमति भर्ती में संविदा कर्मचारियों को समायोजन किए जाने की मांग की है। पत्र में संगठन के नेताओं ने कहा है कि जनघोषणा पत्र में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को नियमित किए जाने की बात कही गयी है। सरकार अपने वादे को पूरा करे।
छत्तीसगढ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित किए जाने की मांग की है। जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम पत्र देने के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि प्रदेश में 13 हजार से अधिक संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने वादा किया है कि सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा।
स्वास्थ्य कर्मचारियों के अनुसार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 2100 से अधिक खाली विभिन्न स्वास्थ्य पदों पर नियमित भर्ती की जा रही है। जबकि कांग्रेस सरकार की जनघोषणा पत्र में वादा किया गया है कि पदों पर संविदा आधार पर काम कर रहे कर्मचारियों का समायोजन किया जाएगा।
स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियो ने सीएम को लिखे पत्र में गुहार लगाई है कि भविष्य को देखते हुए नियमितिकरण की प्रक्रिया में संविदा कर्मियों को वादानुसार स्थान दिया जाए।