पहली बार संभागायुक्त करेंगे जनदर्शन

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

feature_sirborahबिलासपुर–संभागायुक्त सोनमणि बोरा ने प्रत्येक माह संभाग स्तरीय जनदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए 28 दिसंबर 2015 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक संभागायुक्त कार्यालय में पहली बार जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। संभागायुक्त जनदर्शन में आम नागरिकों, कर्मचारियों, अधिकारियों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों के संबंध में पत्रों का निराकरण किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       संभागायुक्त सोनमणी वोरा की उपस्थिति में संभाग स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे जनदर्शन से प्राप्त होने वाले पत्रों के निराकरण के लिए निर्धारित तिथि और समय पर संभागायुक्त कार्यालय बिलासपुर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

close