पेड़ और बाइक में जबरदस्त टक्कर..फुटबाल की तरह उठले युवक…दोनों की घटना स्थल पर ही मौत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—(तखतपुर से टेकचंद कारड़ा)–जरहागांव थाना क्षेत्र पथरिया मोड़ के आगे पेड़ से टकरा जाने के बाद दुपहिया वाहन चालक और सवार साथी की मौके पर ही मौत हो गयी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को जरूरी कार्रवाई के अस्पताल भेज दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     पुलिस जानकारी के अनुसार जरहागाव थाना क्षेत्र के पथरिया मोड़ से आगे दो पहिया वाहन पेड़ से टकरा गया। दुपहिया चालक और सवार उसके साथ की मौके पर ही मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि दोनो मृतक आपस में रिश्तेदार भी हैं। पुलिस की मानें तो घटना मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र के छतौना गांव में हुई है।

              जानकारी मिली है कि दोनो बाइक सवार युवक बीती देर रात घर की तरफ जा रहे थे। लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर बिलासपुर मुंगेली मुख्य मार्ग पर छतौना गांव के ठाकुर देव मंदिर के पास पेड़ से टकरा गयी। हादसा इतना भयानक था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी।

  बताया यह भी जा रहा है कि बाइक स्पीड में थी। पेड़ से टकराने के बाद दोनों युवक फुटबॉल की तरह उछलकर काफ़ी दूर फेंका गए थे। पेड़ से टकराने के बाद बाइक बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है। दोनो मृतक अलग-अलग गांव के बताए जा रहे हैं। मृतक में एक का नाम रंजीत सोनवानी है। रंजीत जरहागांव थाना क्षेत्र के फरहदा का रहने वाला है। दूसरे युवक का नाम हितेश माथुर बताया जा रहा है। हितेश लालपुर थाना क्षेत्र  बंधवा का निवासी है।

                    मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल के परिजनों की पता ठिकाना तलाश ली है।

close