बिलासपुर—- दहेज लोभी सास और श्वसुर समेत पति को मस्तूरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दर्रीघाट निवासी महिला ने मस्तूरी थाना पहुंचकर शिकायत की थी कि ससुराल वाले पिछले 6 महीने से बाइक और सोने के चेन के लिए प्रताडित कर रहे है। मारपीट के साथ गाली गलौच करते हैं।
पुलिस जानकारी के अनुसार दर्रीघाट निवासी ईशा प्रवीण ने थाना पहुंचकर लिखित में अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए पताडित करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसका विवाह दिसंबर 2019 में रायगढ़ इंदिरा नगर निवासी मुस्ताक शेख से हुआ। विवाह के कुछ समय तक सब ठीक रहा। समय बीतने के साथ पति और सास नसीमा शेख ने दहेज के नाम पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
इशा ने बताया कि बेवजह लड़ाई झगड़ा कर परेशान किया जाने लगा। पति और सास दहेज के तौर पर मोटरसाइकिल और सोने के आभूषण की मांग करने लगे। कुछ समय तक सब सहती रही। बाद में मामले की जानकारी मायके को दी। इसके बाद मायका और ससुराल वालों के साथ सामाजिक बैठक हुई। लेकिन बात नहीं बनी।
पीडिता ने बताया कि उसे दहेज के नाम पर घर में मारापीट जाता है। इसलिए परेशान होकर थाना पहुंची है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर मस्तूरी थाना में दोषियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 A और 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया। मामले में पुलिस कप्तान ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।
मस्तूरी पुलिस ने रायगढ़ पहुंचकर आरोपियों के इंदिरानगर स्थित निवास पर धावा बोलकर मुस्ताक शेख, नसीमा शेख को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय में न्यायाकि रिमांड पर भेजा गया है।