भारी सुरक्षा के बीच यूथ कांग्रेस का चुनाव

Shri Mi
3 Min Read

cng bhawanबिलासपुर—कांग्रेस कार्यालय में आज यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन के विभिन्न पांच पदों के लिए पहले चरण का मतदान किया। बिलासपुर विधानसभा में कुल 3500 वोटर मतदान करेंगे। पहले दिन 351 वोटरों ने ही मतदान किया। सोंमवार और मंगलवार को भी मतदान किया जाएगा। वोटों की गिनती सात सितम्बर को होगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               राहुल फार्मुले पर आज बिलासपुर,मरवाही,बिल्हा और कोटा विधानभा में पहले चरण का मतदान किया गया। मतदान की प्रक्रिया कुल तीन चरणों में होगी। एक वोटर को एक साथ पांच पदों के लिए वोटिंग करना है। बिलासपुर विधानसभा में तीन चरणों में 3500 मतदाता वोट करेंगे। पहले दिन सात सौ में से केवल  351 वोटरों ने मतदान किया।

                                         भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विलासपुर विधानसभा में आज पहले दिन 351 मतदाताओं ने वोट डाला। अल्फावेट के आधार पर पांच सितम्बर को 1400 यूथ कार्यकर्ता वोट डालेंगे। 6 सितम्बर को क्यू से जेड नाम वाले 1400 मतदाता अपने मतों का उपयोग करेंगे।

एक मतदाता पांच वोट

                           तीन चरणों में होने वाले मतदान में एक मतदाता पांच पदों के लिए वोट करेगा। मददाता एक साथ विधानसभा अध्यक्ष,जिला अध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष,प्रदेश महामंत्री और जिला महामंत्री का चुनाव करेगा। बिलासपुर में कुल 3500 मतदाताओ को मत का प्रयोग करना है। बिलासपुर विधानसभा अध्यक्ष के लिए अमन शुक्ला,अमित दुबे,प्राचल चौबे,प्रखर सोनी,ऋषिकेष कश्यप,कासिफ अली,शिवा नायडू के लिए वोट डाला जाएगा।

                                         जिला अध्यक्ष के लिए भावेन्द्र गंगोत्री, आशीष गोयल, बृजेश कछवाहा,शंकर यादव, संजय कुमार भास्कर, अशोक कुमार रजवाल के बीच मुकाबला है। जिला महासचिव के लिए गोपाल दुबे, गौरव दुबे, रामेश्वर पुरी गोस्वामी,हीरालाल यादव,असलम शेख,विरेन्द्र कुमार  और विनय वैद्य के लिए वोट डाला जाएगा। प्रदेश महासचिव के लिए जावेद मेनन और लक्ष्मी साहू प्रमुख प्रत्याशी है।

सुरक्षा व्यवस्था

                                     चुनाव का पहला चरण काफी शांतिपूर्ण खत्म हुआ। दूसरे और तीसरे  चरण का मतदान सोमवार और मंगलवार को किया जाएगा। कांग्रेस कार्यालय में आज सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ देखने को मिली।

अन्य विधानसभा की स्थिति

                                          मरवाही विधानसभा में कुल 671 में 450 मतदाताओं ने पहले दिन मतदान किया। कोटा विधानसभा में 327 में से केवल 148 वोटरों ने वोट डाला। बिल्हा में कुल 362 कार्यकर्ताओं में से 169 वोटरों ने मत का प्रयोग किया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close