मकान मालिक को किराएदार ने ठगा..7 लाख का लगाया फटका..अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- तोरवा थाना क्षेत्र के शोभा विहार ,हेमूनगर निवासी एक मकान मालिक ने किराएदार पर सात लाख रूपए की ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ित शिकायतकर्ता सुदीप सरकार की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने किराएदार प्रफुल्ल मेश्राम के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए
 
               तोरवा पुलिस के अनुसार शोभा विहार हेमूनगर निवासी सुदीप सरकार पिता सन्यासी सरकार ने अपने ही किराएदार पर लाखों रूपए ठगी करने का आरोप लगाया है। शिकायत में सुदीप सरकार ने बताया कि किरायेदार प्रफुल्ल मेश्राम से घनिष्ठता के कारण बहकावे में आ गया।  मकान में रहने के कारण प्रफुल्ल मेश्राम के साथ हमेशा बातचीत होती रहती थी। इसी दौरान उसने बताया कि चिकित्सा क्षेत्र में व्यवसाय करने से भारी मुनाफा है। उसने कहा कि वेक्सीन सप्लाई का काम करो। लाखों रूपए का फायदा होगा। फायदे में दोनों की बराबरी की भागीदारी होगी।
 
             सुदीप सरकार ने बताया कि 9 दिसम्बर 2019 को ढाई लाख रूपए, 17 दिसम्बर को 4 लाख रूपए, 30 दिसम्बर को  50 हजार रूपए उसके खाते में नगद जमा किया। सुदीप ने बताया कि उसने प्रफूल्ल मेश्राम को कुल 7 लाख रूपए दिए। दो महीने बाद जब हिसाब मांगा तो उसने टालना शुरू कर दिया। और गोल मोल जवाब देने लगा। यहां तक कि फोन रीसिव भी करना बंद कर दिया। 
 
          सुदीप के अनुसार टाल मटोल की घटनाक्रम से समझते देर नहीं लगी कि प्रफूल्ल ने सोची समझी रणनीति के तहत धोखाधडी का शिकार बनाया है।
 
               थाना प्रभारी ने बताया कि सुदीप की शिकायत के बाद प्रफुल्ल मेश्राम के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
TAGGED:
close