मनेन्द्रगढ़ सीट से अमित जोगी लड़ेंगे चुनाव…ऋचा जोगी अकलतरा से हो सकती हैं दावेदार…मैदान में होंगे 3 जोगी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— गठबंधन धर्म के अनुसार जनता कांग्रेस अब 55 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। प्रत्याशियों के नाम का एलान देर रात्रि या एक दिन बाद कर दिया जाएगा। जानकारी मिल रही है कि अमित जोगी अब मरवाही चुनाव नहीं लड़ते हुए मनेन्द्रगढ़ से दाव आजमाएंगे। यद्यपि पार्टी महीनों पहले 42 प्रत्याशियों को मैदान में उतार चुकी है। लेकिन गठबंधन के बाद कई उम्मीदवारों को पीछे हटना पड़ेगा। जानकारी यह भी मिल रही है कि अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी भी चुनाव में उतरेंगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       लेकिन ऋचा जोगी की दावेदारी जनता कांग्रेस से बल्कि बहुजन समाज पार्टी से करेंगी। कुल मिलाकर इतना अब निश्चित हो गया है कि जोगी परिवार से कुल तीन लोग चुनाव लड़ेगे। जबकि जोगी ने गाहे बगाहे हमेशा यह कहा था कि जोगी परिवार से केवल दो लोग ही चुनाव लड़ेंगे।

                गठबंधन फार्मूला के अनुसार हल और हाथी के बीच छत्तीसगढ़ के 90 सीटों का फैसला हो चुका है। जोगी कांग्रेस 55 सीटो पर प्रत्याशियों को उतारेगी तो बहुजन समाज पार्टी 35 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दो दिन पहले संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में एलान किया गया कि जल्द ही जनता कांंग्रेस की सूची जारी कर दी जाएगी। अन्दर से मिल रही जानकारी के अनुसार जोगी कांग्रेस सूची तैयार हो चुकी है। अमित जोगी मनेन्द्रगढ़ से चुनाव लड़ेंगे।

                              अन्दर से यह भी जानकारी मिल रही है कि जोगी परिवार की बहू ऋचा जोगी अकलतरा से चुनाव लड़ सकती हैं। बताते चलें कि अकलतरा सीट बहुजन समाज पार्टी के हिस्से में आयी है। बावजूद इसके अकलतरा सीट से ऋचा जोगी ही मैदान में होगी। मतलब साफ है कि ऋचा जोगी बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ सकती हैं। यदि ऐसा हुआ तो जोगी परिवार का बहुत बड़ा फैसला होगा।

         कुल मिलाकर अब यह तो निश्चित हो गया है कि अब जोगी परिवार से कुल तीन लोग चुनाव मैदान में होंगे। अजीत जोगी मरवाही और राजनांदगांव से चुनाव ल़ड़ेंगे। जबकि अमित जोगी मनेन्द्रगढ़ से मैदान में होंगे। जबकि हाथी छाप से ऋचा जोगी अकलतरा से मैदान में हो सकती हैं।

close