मोहन मरकाम समेत दिग्गज नेताओं ने दिया टिप्स..विधायक ने कहा..जनता से करेंगे सीधा सम्वाद..जीतेंगे मरवाही

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—मरवाही उपचुनाव के पूर्व तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने पार्टी नेताओं समेत बिलासपुर विधायक बिलासपुर से बातचीत की। इस दौारन  मोहन मरकाम ने विधानसभा क्षेत्र के प्रभारियों का मार्गदर्शन किया।
 
                   पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आज नगर विधायक शैलेष पाण्डेय समेत मरवाही क्षेत्र के अन्य प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मरकाम ने  सभी प्रभारियों को जिम्मेदारी देते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिया।
 
         शैलेष पाण्डेय से बातचीत के दौरान मोहन मरकाम ने कहा कि सभी लोगों को मुख्यमंत्री के निर्देश पर मरवाही विधानसभा के अलग अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गयी है। सभी लोगों को मिलकर जीत के लिए सामन्जस्य के साथ काम करना है।
 
                        बताते चलें कि शैलेष पाण्डेय को विधानसभा सीट मरवाही के उपचुनाव में दक्षिण मरवाही का प्रभार दिया गया है। मोहन मरकाम से बातचीत के बाद शैलेष पाण्डेय ने बताया कि संगठन के भरोसे को कायम रखूंगा। जोश और उत्साह के साथ पेण्ड्रा गौरेला और मरवाही के सभी सम्मानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता के साथ जनता से सीधा सम्पर्क किया जाएगा। इस दौरान सरकार की उपलब्धियों को रखा जाएगा।
  
           शैलेष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के सलाकार विनोद वर्मा, राजेश तिवारी ने इस दौरान कुछ विशेष दिशा निर्देश दिया है। जिसका इमानदारी से पालन किया जाएगा।
close