राज्यपाल होंगी तन्खा मेमोरियल में मेहमान…जल्द ही होगा तारीख का फैसला…विवेक तन्खा ने दी मिलकर बधाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— कांग्रेस नेता राज्यसभा सदस्य प्रसिद्ध अधिवक्ता  विवेक तन्खा ने सोमवार की रात निवास पहुंचकर छत्तीसगढ़ की नव नियुक्त राज्यपाल अनुसुइया उईके को पुष्प गुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दी। बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही राज्यपाल अनुसुईया उईके को प्रदेश की जिम्मेदारी दी गयी है।
                    कांग्रेस नेता राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा प्रदेश की नव नियुक्त राज्यपाल अनुसुईया उईके को पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दी है। विवेक तन्खा अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी लीगल डिपार्टमेंट के अध्यक्ष हैं। तन्खा आरटीआई एक्टिविस्ट के साथ मानव अधिकार क्षेत्र में जाना पहचाना नाम है।  विवेक के तन्खा ने कल रात छत्तीसगढ़ की नव नियुक्त राज्यपाल से भेंटकर खुशी जाहिर की।
            अनसुईया उईके से सौजन्य मुलाक़ात के दौरान तन्खा ने नयी जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। तन्खा ने सौजन्य मुलाकात के बाद बताया कि राज्यपाल अनुसुईया ऊईके उनके कर्म और जन्म क्षेत्र जबलपुर से आती हैं। शुभकामनायें देते हुए छत्तीसगढ़ के विकास मे विशेष कृपा करने का निवेदन किया है। देश के नामचीन अधिवक्ता ने बताया कि राज्यपाल महोदया को बिलासपुर स्थित तन्खा मेमोरियल के बारे में भी जानकारी दी है। मेमोरियल के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा हुई है।
                     राज्यपाल महोदया को बिलासपुर में संचालित तन्खा मेमोरियल में बच्चों के बीच आमंत्रित किया है। उन्होंने सहमति भी दी है। जल्द ही तारीख की सूचना भेजे जाने का आश्वासन भी दिया है।
close