शिक्षाकर्मियों की मांगों के लिए संयुक्त टीम सूरजपुर ने बनाई रणनीति : बैठक में दिखाई एकजुटता

Shri Mi
3 Min Read

सूरजपुर। प्रांताध्यक्ष केदार जैन के निर्देशन पर प्रांतीय उपाध्यक्ष माया सिंह, प्रांतीय महामंत्री शहादत अली व संभाग प्रभारी राकेश शुक्ल के मार्गर्दशन में संयुक्त शिक्षाकर्मी संघ जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी तथा जिला/ब्लॉक पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों की जिला स्तरीय बैठक विकास खण्ड ओड़गी के सुदूर वन प्रांतीय क्षेत्र बांक में आयोजित की गई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जिला मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र चौबे व राधे साहू ने उक्त बैठक की जानकारी देते हुवे बताया कि सूरजपुर जिले की सांगठनिक एकता को प्रदर्शित करते हुवे इस बैठक में संकुल स्तर की निर्मित इकाई को गतिशील बनाते हुवे प्रत्येक ब्लॉक में स्थानीय समस्याओं के निराकरण के लिए संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक तीव्र करने पर निर्णय लिया गया।

साथ ही गैर संविलित साथियों का पूर्ण संविलियन, वर्तमान संविलित शिक्षकों के शीघ्र वेतन भुगतान सहित, क्रमोन्नत वेतन मान और अनुकम्पा नियुक्ति की दिशा में निर्णायक पहल हेतु उपस्थित पदाधिकारीयो के सुझाव से प्रांताध्यक्ष को अवगत कराने व इसे अमल में लाने पर पर व्यापक रणनीति बनाई गई।
ओड़गी ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद महमूद, मनोहर गुप्ता जी और उनकी टीम को “सुरम्य प्राकृतिक वातावरण में” बैठक व्यवस्था तथा वन भोज के लिए सभी संयुक्त साथियों ने आभार व्यक्त करते हुये हर परिस्थिति में संघीय एकता कायम रखने की प्रतिबद्धता दुहराई।

बैठक में उप प्रांताध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ- माया सिंह,प्रांतीय महामंत्री- शहादत अली,संभाग प्रभारी सरगुजा- राकेश शुक्ला,जिला पदाधिकारी-जिलाध्यक्ष- सचिन त्रिपाठी,जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष- ममता मण्डल,जिला कार्यकारी अध्यक्ष- विपिन पाण्डेय, जिला सचिव- मो. शमीम खान, जिला उपाध्यक्ष -भूपत सिंह, गिरवर यादव, जिला महामंत्री- ब्रम्हानंद जायसवाल, संधारी देवांगन, प्रमोद पाठक, जिला महासचिव- दिल मोहम्मद अंसारी, मनोहर गुप्ता, सतीश साहू, जिला महिला महासचिव- सोमा घोष, पूनम सिंह,जिला सहसचिव- दिनेश पाण्डेय, प्रदीप सिंह, जिला महिला सह सचिव- इन्दुमती सोनवानी, जिला महिला संगठन मंत्री- आरती लाल श्रीवास्तव, जिला महिला संगठन सचिव- जे.एच तिग्गा, जिला मीडिया प्रभारी- पुष्पेन्द्र चौबे, राधे साहू, ब्लॉक पदाधिकारी:
ओड़गी ब्लॉक अध्यक्ष- मो. महमूद, सचिव- निवासचन्द्र कुशवाहा, उपाध्यक्ष- दीपनारायण द्विवेदी, महिला संगठन सचिव- अनूपा कुशवाहा, महिला महामंत्री- प्रिमा शिन्दे, प्रचार सचिव- भरत कुमार राजवाड़े, प्रचार सचिव- संतोष पण्डो, प्रतापपुर ब्लॉक अध्यक्ष- राजकुमार सिंह, ब्लॉक महिला अध्यक्ष- प्रतिमा सिंह, ब्लॉक पदाधिकारी सदस्य- वीरेन्द्र पंकज प्रेमनगर-ब्लॉक अध्यक्ष- कमलेश यादव, भैयाथान ब्लॉक अध्यक्ष- सुरेन्द्र दुबे, ब्लॉक पदाधिकारी सदस्य- विंद्धेश्वर कुशवाहा, सुरजपुर कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष- नितिन श्रीवास्तव, सचिव- मनोज कुशवाहा, महिला उपाध्यक्ष- ललिता राजवाड़े, महामंत्री- आनन्द जायसवाल,सँयुक्त सचिव- भैयालाल सिंह, ब्लॉक पदाधिकारी सदस्य- चन्द्रदेव सिंह, त्रिलोखन राजवाड़े सहित अन्य साथी सदस्य उपस्थित रहे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close