सालों से फरार अपराधियों पर पुलिस की आफत..लॉकअप में दर्जनों बदमाश.. शर्मा ने कहा..कार्रवाई में ढिलाई नहीं

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- बिलासपुर पुलिस की वारटियों के अभियान के बाद अपराधियों में सनसनी फैल गयी है। पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर जारी वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई में अब तक दर्जनों आरोपी लाकअप के अन्दर पहुंच गए है। 
 
           पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर वर्षों से फरार वारंटी अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस कप्तान के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर ओपी शर्मा की अगुवाई में थानेदारों की बैठक हुई। बैठक में ओपी शर्मा ने जिले के सभी थानेदारों को फरार वारंटियों को पकड़ने का निर्देश दिया।               
 
       अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने शहर के सभी थाना प्रभारियों को दो टूक निर्देश दिया कि सभी को गंभीरता से वारंट तामीली पर ध्यान देना है। वरिष्ठ अधिकारियों से हासिल निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को अलग अलग टीम बनाकर कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाना है।   न्यायालय से जारी स्थायी और गिरफ्तारी वारंट तामीली को गंभीरता से लेना है।
 
                      पुलिस कप्तान के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस कप्तान ओपी शर्मा की अगुवाई में अब तक कार्रवाई में दर्जनों वारंटियों को धर दबोचा गया है। अब तक थाना सिविल लाइन में स्थायी वारंटी 6 और दो की गिरफ्तारी हो चुकी है।  इसी तरह थाना कोतवाली से 2 स्थाई वारंटी पकड़े गए हैं।  थाना तोरवा से 1 गिरफ्तारी हुई। थाना सरकंडा से 8 लोगों को पकड़ा गया है। थाना कोनी से 1 गिरफ्तारी , थाना सिरगिट्टी से 2 गिरफ्तारी और थाना चकरभाठा से  2 स्थाई 3 गिरफ्तारी को अंजाम दिया गया है। 
 
             पुलिस जानकारी के अनुसार थाना सकरी से 1 गिरफ्तारी को पूरा किया गया है। तखतपुर से 2 गिरफ्तारी वारंट तामिल हुई। रतनपुर से अभी तक किसी प्रकार का परिणाम सामने नहीं आया है। मस्तूरी से 3 गिरफ्तारी वारंट तामिल हुए हैं। पचपेड़ी से 4 ,सीपत से 1 वारंट तामिल किया गया है। कोटा से फरार  2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 
      
               पुलिस के अनुसार जिले के सभी थानो से अब तक 35  से अधिक ज़मानती वारंट को तामिल किया गया है। ओपी शर्मा ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी है।
close