स्कूली बच्चों ने बिखेरे “नवरस” के रंग

Shri Mi
4 Min Read

navras_rlyबिलासपुर।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन,बिलासपुर मंडल द्वारा संचालित लिटिल बन्नी स्कूल का वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘नवरस’ का आयोजन किया गया।तीन दिन चले इस कार्यक्रम में स्कूल के नन्हें-मुन्हें बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।कार्यक्रम के पहले दिन सेक्रो, बिलासपुर मंडल की अध्यक्षा रेणुका जी.मलिया द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।फिर स्कूल के नर्सरी एवं प्री-नर्सरी के बच्चों ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत-गीत प्रस्तुत किए।स्वागत-गीत के बाद नर्सरी और प्री-नर्सरी के नन्हें-मुन्हें बच्चों ने अनेक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए।जब अपलम चपलम,राॅक एंड रोल,उठे सबके कदम, लकरी की काठी ‘गीत पर नृत्य प्रस्तुत किये तो लिटिल बन्नी स्कूल का विशाल सभामंडप वहां उपस्थित करीब 600 लोगों की तालियों की ध्वनि से गुंजायमान हो उठा।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                                                 कार्यक्रम के दूसरे दिन केजी-1 के बच्चों द्वारा प्रायोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों ने मेरी जान भी तू, गुजराती डांस, हरेराम, राधा कैसे न जले, कोई मिल गया गानों पर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।कार्यक्रम के तीसरे और अंतिम दिन केजी-2 के बच्चों द्वारा प्रायोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यालय सेक्रो की अध्यक्षा श्रीमती राजकुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम की कडी में केजी-2 के बच्चों ने एकल डांस, फ्रीडांस, राजस्थानी डांस के साथ ही ओए ओए,दिल है छोटा सा,डिस्को दीवाने जैसे अनेक गीतों पर नृृत्य कर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
                                                 सांस्कृृतिक कार्यक्रमों की इस श्रृंखला में सेेक्रो द्वारा संचालित एडल्ट लिटरेसी संस्था ‘ज्ञानज्योति‘ के बच्चे भी पीछे नहीं रहे, उन्होंने ’ताल‘ और ‘लेट्स नाचो’ जैसे गीतों पर मोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को अपने साथ झूमने पर मजबूर किया।इस दौरान स्कूल की प्राचार्य जी.ज्योति ने स्कूल की गतिविधियों पर वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा विविध कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं की झांकियां भी प्रस्तुत की गई।इस मौके पर मुख्यालय सेक्रो की अध्यक्षा राजकुमारी ने अपने मुख्य आतिथ्य उद्बोधन में बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।उन्होंने कार्यक्रम को तैयार करने से जुड़े सभी कलाकारों, शिक्षिकाओं और सेक्रो सदस्याओं के परिश्रम और टीम-वर्क की सराहना भी की।
                                             सेक्रो,बिलासपुर मंडल की अध्यक्षा रेणुका जी.मलिया ने अपने संबोधन में बच्चों द्वारा प्रस्तुति की तारीफ की।इस दौरान अतिथियों द्वारा स्कूल के 20 बच्चों को ’स्टूडेंट आॅफ द ईयर’ अवार्ड एवं खेल पुरस्कार भी प्रदान किया गया।मंडल सेक्रो की अध्यक्षा श्रीमती मलिया के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न इस कार्यक्रम में मंडल सेक्रो की उपाध्यक्षा श्रीमती स्मृृति सोलंकी सहित जोनल और डिवीजनल सेक्रो सदस्याएं एवं स्कूल के करीब छह सौ बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।सेक्रो की स्कूल प्रभारी सुहासिनी रामाराव ने लिटिल बन्नी स्कूल की ओर से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close