स्वर परीक्षण कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

images (5)बिलासपुर—- मोहम्मद रफी और किशोर की याद में होने वाले सालाना संगीतमय कार्यक्रम की तैयारियों जोरों पर है। लोगों के उत्साह को देखते हुए मंच के पदाधिकारियों ने स्वर परीक्षण कार्यक्रम को दो दिन के लिए बढ़ा दिया है। प्रतिभागियों का स्वर परीक्षण 15 और 16 जुलाई को दोपहर 12 से रात्रि 8 बजे तक किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         यादें संस्था के प्रमुख आलेख वर्मा, अध्यक्ष , गिरीश त्रिवेदी और सयोजक अब्दुल अलीम ने बताया कि स्वर परीक्षण कार्यक्रम में आज प्रतिभावान गायकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सी लिया। भीड़ को देखते हुए स्वर परीक्षण कार्यक्रम को अतिरिक्त दो दिन बढ़ा दिया गया है।

              आलेख ने बताया कि स्वर परिक्षण कार्यक्रम शिवा नायडू के निवास स्थान बुखारी पेट्रोल पंप के सामने लिया जाएगा। आज स्वर परिक्षण में 35  गायक और गायिकाओं ने हिस्सा लिया। संस्था पिछले 17 सालों से स्वर सम्राट स्वर्गीय मो रफी और अमर गायक स्वर्गीय किशोर कुमार की याद में यादें कार्यक्रम का आयोजन करता है। कार्यक्रम के जरिए बिलासपुर की प्रतिभाओं को मंच देने का प्रयास किया जाता है। मंच से निकले कई गायकों ने प्रदेश और देश में बिलासपुर का नाम रोशन किया है।

close