1 दर्जन से अधिक प्रवासी मजदूरों की बदली किस्मत..प्रशासन का दावा.. लगातार चलाया जाएगा अभियान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—–कलेक्टर डाॅ.सारांश मित्तर के विशेष प्रयास से मस्तूरी में प्रवासी मजदूरों को ध्यान में रखते हुए रोजगार कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में जिले के विभिन्न क्षेत्र  के व्यवसायी और उद्योगपतियों ने शिरकत किया। इस फर्म संचालकों ने एक दर्जन से अधिक प्रवासी  मजदूरों को रोजगार देने का फैसला भी किया। 
 
                 जिले में इन दिनों कलेक्टर सारांश मित्तर के विशेष प्रयास से जगह जगह प्रवासी मजदूरों के बीच रोजगार कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कलेक्टर सारांस मित्तर ने निर्देश दिया है कि उद्योगपति ज्यादा से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने का की कोशिश करें। साथ ही व्यापारिक गतिविधियों में शासन प्रशान उद्योगपतियों के साथ है। 
 
            इसी क्रम में मस्तूरी जनपद पंचायत में उदियोगपतियों और बड़े फर्म संचालकों के प्रयास से मजदूरों के बीच रोजगार कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में मस्तूरी और आसपास के गांव कर्रा, टिकारी, भदौरा, पेण्ड्री, लिमतरा और मुड़पार के लगभग 38 प्रवासी श्रमिकों ने हिस्सा लिया। मजदूरों ने अपनी स्थिति और हुनर के बारे मे बताया। मौके पर मौजूद फर्म संचालक और उद्योगपतियोंने 13 श्रमिकों को  रोजगार देने का फैसला किया।
 
               रोजगार कैम्प में स्थानीय उद्योगजगत से मेसर्स हिन्द एनर्जी प्राईवेट लिमिटेड लिंगियाडीह, मेसर्स ओम फ्लाई ऐश ब्रिक्स पाराघाट, सुप्रीम इण्डस्ट्रीज ढेका, मेसर्स आदित्य एग्र्रो लावर के प्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद थे।
 
           बैठक में मौजूद सभी लोगों को कलेक्टर के विशेष प्रयास और उद्देस्यों की जानकारी दी गयी।  कैम्प में उपस्थित जिला व्यापार उद्योग केन्द्र के अधिकारियों ने सरकार की तरफ से  संचालित रोजगारमूलक योजनाओं की प्रवासी श्रमिकों को जानकारी दी गयी। इस दौरान प्रवासी मजदूरों को स्वयं के व्यवसाय स्थापना के लिए प्रेरित किया।
 
                संयुक्त कलेक्टर और नोडल अधिकारी दिव्या अग्रवाल ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों उद्योगपतियों के बीच कलेक्टर निर्देश पर रोजगार कैम्प का आयोजन लगातार किया जा रहा है। यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। रोजगार कैम्प का प्रवासी मजदूरों को फायदा भी हो रहा है। 
close